चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

Published at :19 Oct 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन – फ्लैग मार्च करते जवान प्रतिनिधि, बिहारीगंजविधान सभा चुनाव के मद्देनजर प्रखंड मुख्यालय में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भय मुक्त चुनाव संपन्न करवाने को लेकर पदाधिकारी व पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया. इस दौरान प्रशासन द्वारा मतदाताओं से भय मुक्त व किसी के दबाव में […]

विज्ञापन

चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन – फ्लैग मार्च करते जवान प्रतिनिधि, बिहारीगंजविधान सभा चुनाव के मद्देनजर प्रखंड मुख्यालय में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भय मुक्त चुनाव संपन्न करवाने को लेकर पदाधिकारी व पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया. इस दौरान प्रशासन द्वारा मतदाताओं से भय मुक्त व किसी के दबाव में न आ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कहा गया. वहीं मतदाताओं से मतदान के प्रतिशत बढ़ाने की अपील की गयी. फ्लैग मार्च के दौरान हंसी मंडल महाविद्यालय, कुस्थन, ब्लॉक, होते हुए शास्त्री चौक से बाजार में भ्रमण किया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश कर रहे थे. वहीं केंद्रीय सुरक्षा बल एवं प्रशासन के द्वारा चौक चौराहों पर रुक-रुक कर छोटे बड़े वाहनों की तलाशी भी ली गयी. इस दौरान बीडीओ अरविंद कुमार, सीओ कुमार कुंदन लाल, सहित दर्जनों जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन