डीजल अनुदान की राशि वितरण नहीं होने से किसानों में आक्रोश

Published at :19 Oct 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
डीजल अनुदान की राशि वितरण नहीं होने से किसानों में आक्रोश

शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र के कुल नौ पंचायत के किसानों के बीच बारिश औसत से काम होने के कारण पटवन करने के लिए सरकार के तरफ से किसानों डीजल खरीद करने पर अनुदान देने की घोषणा किया गयी थी. लेकिन कई माह गुजर जाने के बाद अभी तक अनुदान की राशि किसानों के बीच वितरित […]

विज्ञापन

शंकरपुर : प्रखंड क्षेत्र के कुल नौ पंचायत के किसानों के बीच बारिश औसत से काम होने के कारण पटवन करने के लिए सरकार के तरफ से किसानों डीजल खरीद करने पर अनुदान देने की घोषणा किया गयी थी. लेकिन कई माह गुजर जाने के बाद अभी तक अनुदान की राशि किसानों के बीच वितरित की गयी थी.

ज्ञात हो कि सभी प्रखंड के लिए विभाग के द्वारा पूर्व में ही राशि आवंटित कर दी गयी थी. राशि आवंटित होने के बाद भी प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने अपना अपना डीजल अनुदान हेतु आवेदन कृषि सलाहकार के माध्यम से जमा किया. लेकिन प्रखंड कृषि पदाधिकारी के सुस्त रवैये के कारण डीजल अनुदान की राशि किसानों को अभी तक नहीं मिल पाया है.

किसान रविन्द्र मेहता, जय कुमार मेहता, वीरेद्र मेहता, विनोद यादव, सचेंद्र यादव, मनोज यादव सहित कई किसानों ने बताया की डीजल अनुदान की राशि के लिए कई बार प्रखंड कृषि कार्यालय का चक्कर लगा चुके है. कार्यालय के कर्मी से जब राशि भेजने के बारे में पूछा जाता है तो कहा जाता है की आपके बैंक अकॉउंट में रुपये भेज दिया गया है.

लेकिन जब बैंक में खाता जांच करते है तो पता चलता है रुपये आया ही नहीं है. पदाधिकारी द्वारा बार बार गलत जानकारी दिये जाने के कारण किसानों के बीच कृषि विभाग के प्रति आक्रोश पनपने लगा है. किसानो ने जिला पदाधिकारी से डीजल अनुदान की राशि अभिलंव वितरण करवाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन