डीएम ने लिया बूथों का जायजा

Published at :18 Oct 2015 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने लिया बूथों का जायजा

डीएम ने लिया बूथों का जायजा ग्वालपाड़ा . जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने रविवार को ग्वालपाड़ा प्रखंड के विभिन्न बूथों का जायजा लिया. इस दौरान डीएम ने सभी बूथों पर पहुंच कर बिजली, पानी, शौचालय, मूत्रालय सहित चुनाव से संबंधित विभिन्न समस्याओं के बारे जानकारी ली. डीएम ने ग्वालपाड़ा प्रखंड के भाग संख्या 155 मध्य […]

विज्ञापन

डीएम ने लिया बूथों का जायजा ग्वालपाड़ा . जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने रविवार को ग्वालपाड़ा प्रखंड के विभिन्न बूथों का जायजा लिया. इस दौरान डीएम ने सभी बूथों पर पहुंच कर बिजली, पानी, शौचालय, मूत्रालय सहित चुनाव से संबंधित विभिन्न समस्याओं के बारे जानकारी ली. डीएम ने ग्वालपाड़ा प्रखंड के भाग संख्या 155 मध्य विद्यालय अरार पश्चिम, 167 मध्य विद्यालय बीरगांव, 160 मध्य विद्यालय सुखासन, 161 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनगामा महेश, 163 उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशवा पटटी मध्य विद्यालय दायां भाग, 165 मध्य विद्यालय चतरा, 171 मध्य विद्यालय टेमा भेला, 178 उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरार संस्थाली के बूथों का निरीक्षण किया गया. मौके पर डीएम ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर पदाधिकारियों साथ विचार विमर्श करते हुए आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मतदान संबंधित सभी कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करना सुनिश्चित करें. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर मतदाताओं को परेशानी न हो इस पर विशेष ध्यान दें. मतदान केंद्र पर अधूरा पड़े कार्यों का शीघ्र निष्पादन करें. मौके पर बीडीओ शिवेश कुमार सिंह, सीओ विकेस कुमार पांडेय, बीइओ अवधेश कुमार सिंह, एमओ अरविंद कुमार के अलावे अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन