दो वर्ष में आलमनगर बनेगा सबसे खुबसूरत विधानसभा क्षेत्र : सांसद

Published at :17 Oct 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
दो वर्ष में आलमनगर बनेगा सबसे खुबसूरत विधानसभा क्षेत्र : सांसद

दो वर्ष में आलमनगर बनेगा सबसे खुबसूरत विधानसभा क्षेत्र : सांसद फोटो – 03केप्सन- हेलिपेड पर प्रेस वार्ता करते सांसदप्रतिनिधि, पुरैनी, मधेपुरा. आखिर मधेपुरा राजनीतिज्ञों का चारागाह क्यों बना हुआ है, और सबसे ज्यादा बदतर स्थिति आलमनगर की ही क्यों है, जबकि इस विधानसभा ने विद्याकर कवि के समय से ही हर बार मंत्री को […]

विज्ञापन

दो वर्ष में आलमनगर बनेगा सबसे खुबसूरत विधानसभा क्षेत्र : सांसद फोटो – 03केप्सन- हेलिपेड पर प्रेस वार्ता करते सांसदप्रतिनिधि, पुरैनी, मधेपुरा. आखिर मधेपुरा राजनीतिज्ञों का चारागाह क्यों बना हुआ है, और सबसे ज्यादा बदतर स्थिति आलमनगर की ही क्यों है, जबकि इस विधानसभा ने विद्याकर कवि के समय से ही हर बार मंत्री को जीताने का काम किया है. आलमनगर विधानसभा जिले का सबसे पिछड़ा विधानसभा क्षेत्र है, जहां के आवागमन विहीन 14-15 पंचायत सालों भर पानी से घिरे रहते हैं. यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली के अलावे कई अन्य बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. इस विधानसभा क्षेत्र को दो वर्ष में जिले का सबसे खुबसूरत विधानसभा क्षेत्र बनाया जायेगा, वरना चुनाव लड़ने व लड़ाने का कोई सवाल नहीं.उक्त बातें चौसा प्रखंड के लौआलगान में शनिवार को पहुंचे जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लौटने के क्रम में लालजी साह मध्य विद्यालय के मैदान में बनाये गये हेलिपेड के समीप प्रेस वार्ता के दौरान कही. मौके पर उन्होंने लौआलगान के लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा की यहां के लोग धन्यवाद के पात्र हैं, जिन्होंने शांति-सौहार्द बनाये रखकर भाईचारे की मिसाल पेश की. वहीं उन्होंने कहा कि कोसी व सीमांचल की धरती अमन पसंदों की धरती है. यहां कोई भी जातीय उन्माद कभी नहीं पनपा है और न पनपेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन