फरार प्रेमी युगल बरामद

फरार प्रेमी युगल बरामदप्रतिनिधि, चौसा, मधेपुराचौसा थाना क्षेत्र के लौआ लगान गांव से प्रेमी युगल के फरार होने के बाद गांव में तनाव पैदाो गया था. स्थानीय ग्रामीण और पुलिस अधिकारियों के प्रयास से स्थिति नियंत्रण में है. ज्ञात हो कि प्रेमी युगल के फरार होने के बाद शुक्रवार की संध्या गांव में थोड़ी देर […]
फरार प्रेमी युगल बरामदप्रतिनिधि, चौसा, मधेपुराचौसा थाना क्षेत्र के लौआ लगान गांव से प्रेमी युगल के फरार होने के बाद गांव में तनाव पैदाो गया था. स्थानीय ग्रामीण और पुलिस अधिकारियों के प्रयास से स्थिति नियंत्रण में है. ज्ञात हो कि प्रेमी युगल के फरार होने के बाद शुक्रवार की संध्या गांव में थोड़ी देर के लिए तनाव का माहौल बन रहा था, लेकिन स्थानीय बुद्धिजीवी और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पूरी तरह समान्य है. शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रहमत अली, चौसा थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने दोनों पक्ष के सैकड़ों लोगों को बैठा कर सामाजिक माहौल में शांति व्यवस्था स्थापित की. शनिवार को चौसा थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल को बरामद किया गया है. पुलिस जांच कर रही है. वहीं दूसरी तरफ शनिवार को मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लौआ लगान पहुंच कर लोगों को अफवाहों से बच कर समाज में शांति बनाये रखने की अपील की. मौके पर दर्जनों गण्यमान नागरिक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










