सुविधाएं नहीं होने से लोग परेशान

Published at :14 Oct 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
सुविधाएं नहीं होने से लोग परेशान

सुविधाएं नहीं होने से लोग परेशान मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन परिसर में मुत्रालय की व्यवस्था टूटे-फुटे रहने के कारण यात्रिायों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खास कर महिला यात्रियों को काफी परेशानी होती. रेलवे परिसर में कहने को तो दो तीन मुत्रालय है. लेकिन कोई सुदृढ नहीं है. […]

विज्ञापन

सुविधाएं नहीं होने से लोग परेशान मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन परिसर में मुत्रालय की व्यवस्था टूटे-फुटे रहने के कारण यात्रिायों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खास कर महिला यात्रियों को काफी परेशानी होती. रेलवे परिसर में कहने को तो दो तीन मुत्रालय है. लेकिन कोई सुदृढ नहीं है. जिससे बाहर से आये यात्रियों को परिसर में इधर उधर भटकना पड़ता है. एक तरफ जहां त्योहार का मौसम है वहीं दूसरी और जिले के मजदूर धान कटनी को लेकर पलायन कर रहे है. जिसके कारण रेलवे परिसर में काफी यात्रियों की भीड़ लगी रहती है. मुत्रालय की सुविधा नहीं रहने से लोगों परेशान है. विद्यालय में हुई मासिक बैठक शंकरपुर . प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय शंकरपुर के प्रखंड लोक शिक्षा कार्यालय में प्रखंड समन्वयक भीमशंकर सिंह के अध्यक्षता में मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से विधान सभा चुनाव के मद्देनजर साक्षरता के तहत किन किन पंचायतों में संघोष्टि रैली का आयोजन नहीं किया गया है और किन किन पंचायत में किया गया इसकी जानकारी लिया गया साथ ही सभी पंचायत के प्रेरक से कहा गया की मतदाताओ को मतदान के प्रति लगातार जागरूक करे मोके पर प्रेरक रिपु सूदन योगेन्द्र कुमार यादव मो हलीम प्रणव कुमार रेणू देवी मनीषा कुमारी सुमन कुमारी अनीता कुमारी कार्यालय लेखा पाल उपेंद्र कुमार दास आदि मौजूद थेचलाया जा रहा वाहन चेकिंग शंकरपुर. विधान सभा चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उदेश्य से मंगलवार के संध्या चुनाव पर्यवेक्षक के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में बेरिकेटिंन लगाकर वाहन चेकिंग किया गया. साथ ही वाहन जांच कर रहे पदाधिकारियों को वाहन चेकिंग के समुचित वीडियोग्राफी होने के साथ साथ कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. वही कुमारखंड प्रखंड में भी हो रहे वाहन चेकिंग का मुयाना किया गया. दो गिरफ्तार, एक को भेजा गया जेल ग्वालपाड़ा. चलाये जा रहे छापेमारी अभियान के ग्वालपाड़ा थाना पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के बारा निवासी विजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया. जमानतीय धारा रहने के कारण विजेंद्र सिंह को थाना से मुक्त किया गया. विजेंद्र सिंह थाना कांड संख्या 78/14 में वारंटी थे. इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष भगत ने दी. दूसरी तरफ अरार ओपी क्षेत्र के शिशवा पटटी निवासी चंदन शर्मा को अरार ओपी अध्यक्ष रविंद्र सिंह के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. चंदन शर्मा थाना कांड संख्या 59/14 के फरारी अभियुक्त थे. पुलिस को लंबे समय से चंदन शर्मा की गिरफ्तारी का इंतजार था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन