सत्यम के गांव रामपुर गाढ़ा में पसरा मातम

Published at :14 Oct 2015 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
सत्यम के गांव रामपुर गाढ़ा में पसरा मातम

सत्यम के गांव रामपुर गाढ़ा में पसरा मातम — सिंहेश्वर मंदिर के तालाब शिवगंगा में डूब कर हुई किशोर की मौत का मामलाप्रतिनिधि, शंकरपुरप्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुरलाही के एक 17 वर्षीय छात्र सत्यम की सिंहेश्वर बाबा मंदिर के शिवगंगा में स्नान करने के दौरान फिसल कर डूबने से मौत के बाद गांव में […]

विज्ञापन

सत्यम के गांव रामपुर गाढ़ा में पसरा मातम — सिंहेश्वर मंदिर के तालाब शिवगंगा में डूब कर हुई किशोर की मौत का मामलाप्रतिनिधि, शंकरपुरप्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुरलाही के एक 17 वर्षीय छात्र सत्यम की सिंहेश्वर बाबा मंदिर के शिवगंगा में स्नान करने के दौरान फिसल कर डूबने से मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है. उसकी इस आकस्मिक मौत की खबर परिवार के लोगों को मिलते ही घर में हर तरफ रोने चिल्लाने की आवाज आने लगी. देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी और सैकड़ों लोग सत्यम के घर पहुंच कर घटना के बारे जानकारी लेने का प्रयास करने लगे. ग्रामीणों ने बताया कि सत्यम बारहवीं का छात्र था और पढ़ने में काफी तेज था. मैट्रिक में उसने प्रथम स्थान हासिल किया था. घर की माली हालत अच्छी नहीं रहने के कारण घर पर ही रहकर पढ़ाई किया करता था. पिता त्रिवेणीगंज में चाय-नाश्ते की दुकान करते हैं. वह दुकान पर भी पिता के काम में हाथ बंटाता था. मां-पिता और परिवार के लोगो का रो-रो कर बुरा हाल था. घटना की खबर सुनते ही रामपुर लाही की मुखिया किरण देवी ने तत्काल पहुंच कर पीडि़त परिवार सांत्वना दी. वहीं कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत नकद राशि दी. मौके पर वार्ड सदस्य बांके सरदार अरविन्द कुमार यादव, राजीव रंजन, लतर सरदार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन