डीएम व एसपी ने किया मतदाताओं को जागरूक

ग्वालपाड़ा : प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में जिला पदाधिकारी मो सोहैल व एसपी कुमार आशीष सहित अन्य पुलिस कर्मी के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया. इस दौरान डीएम ने मतदाताओं से निर्भीक हो कर मतदान करने को कहा. साथ ही दबाव में नहीं आने को कहा. डीएम ने लोगों को मतदान के महत्व के […]
ग्वालपाड़ा : प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में जिला पदाधिकारी मो सोहैल व एसपी कुमार आशीष सहित अन्य पुलिस कर्मी के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया.
इस दौरान डीएम ने मतदाताओं से निर्भीक हो कर मतदान करने को कहा. साथ ही दबाव में नहीं आने को कहा. डीएम ने लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया.
क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीएम ने सड़क की स्थिति देख कर खोखसी पंचायत के मुखिया को अविलंब रास्ता दुरुस्त करने का निर्देश दिया. वही बगल के प्राथमिक विद्यालय पहुंच कर बच्चों से भी सवाल-जवाब किया.
साथ ही मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन करते हुए बीडीओ को निर्देश दिया. इस दौरान एसडीओ मुकेश कुमार, डीएसपी रहमत अली, ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, एलआरडीसी विनय कुमार सिंह, बीडीओ शिवेश कुमार सिंह, सीओ बिकेश कुमार पांडेय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










