मतदाता सहायता केंद्र शुरू, शिकायतों का होगा निवारण

महिषी : विधानसभा निर्वाचन-2015 में अधिकाधिक मतदान कराये जाने की मंशा से चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय गैलरी में मतदान से संबंधित विभिन्न त्रुटियों को दूर करने के लिए मतदाता सहायता केंद्र का शुभारंभ हुआ. केन्द्र पर सूची में नाम, क्रमांक, बूथ, केन्द्र व संख्या जानने व नाम जोड़ने व सुधारने सहित अन्य […]
महिषी : विधानसभा निर्वाचन-2015 में अधिकाधिक मतदान कराये जाने की मंशा से चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय गैलरी में मतदान से संबंधित विभिन्न त्रुटियों को दूर करने के लिए मतदाता सहायता केंद्र का शुभारंभ हुआ.
केन्द्र पर सूची में नाम, क्रमांक, बूथ, केन्द्र व संख्या जानने व नाम जोड़ने व सुधारने सहित अन्य त्रुटियों में सुधार करवाने के लिए शिकायतों का निबटारा किया जायेगा. चुनाव कर्मी अमर गांधी, चंदन, राजेश कुमार नाग को सहायता केन्द्र में लगाया गया है. बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने बताया कि चुनाव तक मतदाता सहायता केन्द्र का संचालन होता रहेगा व मतदाताओं को विभिन्न आपत्तियों व जिज्ञासाओं का निष्पादन होता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










