कॉलेजों में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

मधेपुरा. बीएनएमयू मधेपुरा अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. मधेपुरा कॉलेज के एनएसएस इकाई ने इस मौके पर पौध रोपण किया. मौके पर प्रो गणेश प्रसाद, डॉ अजीत प्रसाद, प्रो अंजनी आजाद, प्रो दिनेश प्रसाद, प्रो अभय कुमार आदि मौजूद थे. वहीं कॉमर्स कॉलेज के एनएसएस इकाई ने प्राचार्य डॉ […]
मधेपुरा. बीएनएमयू मधेपुरा अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. मधेपुरा कॉलेज के एनएसएस इकाई ने इस मौके पर पौध रोपण किया. मौके पर प्रो गणेश प्रसाद, डॉ अजीत प्रसाद, प्रो अंजनी आजाद, प्रो दिनेश प्रसाद, प्रो अभय कुमार आदि मौजूद थे. वहीं कॉमर्स कॉलेज के एनएसएस इकाई ने प्राचार्य डॉ हीरा कांत मंडल की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया. मौके पर प्राचार्य डॉ मंडल ने छात्रों से पर्यावरण की रक्षा व प्राकृतिक सौंदर्य को बरकरार रखने के लिए कहा. वहीं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ२ नवीन कुमार सिंह ने पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए पौध रोपण का संदेश व जागरूकता फैलाने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










