जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बने गुरविंदर सिंह मल्होत्रा

जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बने गुरविंदर सिंह मल्होत्रा
मधेपुरा. पटना उच्च न्यायालय द्वारा एक मई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर गुरविंदर सिंह मल्होत्रा को पदस्थापित किया गया है. इसके पहले वे नालंदा, बिहारशरीफ में इसी पद पर कार्यरत थे. गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने बलराम दुबे का स्थान लिया है. बलराम दुबे को पटना में विधि विभाग, बिहार सरकार में सचिव-सह-विधि परामर्शी के पद पर नियुक्त किया गया है. मधेपुरा के न्यायिक क्षेत्र में श्री मल्होत्रा के अनुभव से न्याय प्रक्रिया को और गति मिलने की उम्मीद है. यह आदेश पटना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल शिव गोपाल मिश्रा द्वारा हस्ताक्षर से जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










