राजस्व वसूली में तेजी लाने व लंबित नीलाम पत्र मामलों का शीघ्र करें निष्पादन

Published by :Kumar Ashish
Published at :04 May 2026 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व वसूली में तेजी लाने व लंबित नीलाम पत्र मामलों का शीघ्र करें निष्पादन

राजस्व वसूली में तेजी लाने व लंबित नीलाम पत्र मामलों का शीघ्र करें निष्पादन

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने सोमवार को आंतरिक संसाधन, राजस्व व नीलाम पत्र से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक की. इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा राजस्व संग्रहण की प्रगति, लंबित मामलों तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा की. डीएम ने निर्देश दिया कि राजस्व वसूली में तेजी लायी जाय तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से हर हाल में प्राप्त किया जाय. उन्होंने नीलाम पत्र से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर बल देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी. इसके अतिरिक्त, आंतरिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण के लिए नवीन एवं प्रभावी उपायों को अपनाने पर जोर देते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित समीक्षा एवं क्षेत्र स्तर पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया, ताकि राजस्व संग्रहण में सतत वृद्धि सुनिश्चित की जा सके. बैठक में अपर समाहर्ता सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन