बाइक सवार अपराधियों ने महिला से की 40 हजार रुपये की झपटमारी
Published by :Kumar Ashish
Published at :16 Nov 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिनेमा हॉल के समीप शनिवार की देर शाम एक महिला से झपट्टा मारकर 40 हजार रुपये लूट लेने का मामला सामने आया है.
विज्ञापन
चौसा.
थाना क्षेत्र के सिनेमा हॉल के समीप शनिवार की देर शाम एक महिला से झपट्टा मारकर 40 हजार रुपये लूट लेने का मामला सामने आया है. पीड़िता की पहचान चिरौरी पंचायत के भवनपुरा वासा निवासी केशो दास की पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में हुई है. घटना के अनुसार प्रतिमा देवी भारतीय स्टेट बैंक, चौसा शाखा से 40 हजार रुपये निकालकर थैला में रखकर घर लौट रही थी. इस दौरान एक अज्ञात बाइक पर सवार दो युवक पहले पीछे-पीछे चले, फिर कुछ दूर आगे जाकर वापस लौटे व सिनेमा हॉल के पास महिला के हाथ से रुपये भरा थैला छीनकर सब्जी मंडी की ओर फरार हो गये. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि जानकारी नहीं मिली है. जानकारी मिलते ही उचित कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




