यूरिया की महामारी को लेकर बैठक आयोजित

मुरलीगंज. प्रखंड स्थित चंद्रा होटल में सोमवार को किसान विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह मुखिया मनोज यादव की अध्यक्षता में किसानों को हो रहीं यूरिया के लिए महामारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. इसमें उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या बाजार में हो रहें युरिया की […]
मुरलीगंज. प्रखंड स्थित चंद्रा होटल में सोमवार को किसान विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह मुखिया मनोज यादव की अध्यक्षता में किसानों को हो रहीं यूरिया के लिए महामारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. इसमें उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या बाजार में हो रहें युरिया की किल्लत है. श्री यादव के कहा कि किसानों को ससमय यूरिया नहीं मिलने से किसानों को खेती में अरबों की क्षति हुई है. श्री यादव ने आक्र ोशित भाव में कहा कि इन सारी समस्या पर यदि सरकार जल्द कोई पहल नहीं कि तो मजबूरन किसान विकास मंच चरणबद्घ तरीके से आंदोलन करेगे. बैठक में किसान विकास मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव, वरीय उपाध्यक्ष उदयचंद यादव, प्रदेश महासचिव अमोल कुमार आलोक, प्रदेश सचिव सुधीर कुमार मंडल, प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार यादव, जिला महासचिव अभय कुमार यादव, किसान नेता राम ना यादव, सुरेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










