क्रिकेट: सहरसा की टीम विजयी

Published at :09 Feb 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट: सहरसा की टीम विजयी

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसबीजेएस उच्च विद्यालय मैदान में अंतर जिला टी-20 बब्बू बवाल व नीतु नितेश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला में सहरसा टीम ने उदाकिशुनगंज को 84 रनों से हरा कर विजेता कप पर कब्जा जमाया. सहरसा के कप्तान नीरज कुमार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसबीजेएस उच्च विद्यालय मैदान में अंतर जिला टी-20 बब्बू बवाल व नीतु नितेश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला में सहरसा टीम ने उदाकिशुनगंज को 84 रनों से हरा कर विजेता कप पर कब्जा जमाया. सहरसा के कप्तान नीरज कुमार ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गवां कर 166 रनों का लक्ष्य रखा, जिसमें सहरसा की ओर से कप्तान नीरज कुमार 41 रन, रूपेश कुमार 22 रन तथा सन्नी 21 रनों का योगदान दिया. जवाब में उदाकिशुनगंज टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरूआती दौड़ में छह ओवर में एक विकेट मात्र पांच रन ही बना पायी. लचर प्रदर्शन करते उदाकिशुनगंज की टीम ने 17.4 ओवर में मात्र 82 रन पर ही सिमट गयी. इस तरह सहरसा की टीम ने मैच को अपने नाम कर लिया. टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करने का खिताब सहरसा के नीरज, गेंदबाजी का खिताब अनिमेश कुमार, फिल्डर का खिताब विक्रम, एम्पायर निशांत कुमार मिश्रा एवं राघव को दिया गया. वहीं उद्घोषक के रूप में प्रेम कुमार तथा स्कोरर की भूमिका में सोनू एवं मनीष कुमार को दिया गया. टूर्नामेंट के फाइनल में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार दो ने विजेता कप प्रदान किया तथा उप विजेता को सुजीत कुमार राउत के द्वारा प्रदान किया गया. इस अवसर पर जिप सदस्य विश्वनाथ पंडित, प्रदेश जदयू नेता अमर कुमार सिंह, मुखिया उपेंद्र यादव, छटठू पौद्धार, पूर्व मुखिया लाल कुमार यादव, अब्दुल अहद, अधिवक्ता सुबोध सिंह, पैक्स अध्यक्ष नीरज आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन