नामांकन के समय देना होगा बच्चों को टीसी व चरित्र प्रमाण पत्र

फोटो – 17 कैप्शन – बैठक में शमिल निजी स्कूलों के संचालक और प्राचार्य – प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक कर किया निर्णय प्रतिनिधि, मधेपुरारविवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन मधेपुरा के बैनर तले स्थानीय दमयंती शत्रुघ्न एकेडमी में जिलाध्यक्ष किशोर कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. इसमें मुख्य […]
फोटो – 17 कैप्शन – बैठक में शमिल निजी स्कूलों के संचालक और प्राचार्य – प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक कर किया निर्णय प्रतिनिधि, मधेपुरारविवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन मधेपुरा के बैनर तले स्थानीय दमयंती शत्रुघ्न एकेडमी में जिलाध्यक्ष किशोर कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. इसमें मुख्य रूप से पुनर्गठन के चार महीने के दौरान संघ के कार्यों की समीक्षा की गयी. कार्य से सबने संतोष जताया. बैठक में पूरे जिले भर में संघ के द्वारा निर्धारित छुट्टियों पर सहमति जतायी. साथ ही तय किया गया कि नामांकन के समय बकाया, टीसी एवं छात्रों के चरित्र प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य होगा. अध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि पूरे जिला में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा ताकि प्रारंभिक शिक्षा के लिए बच्चों का पलायन को रोका जा सकें. इसके लिए प्रखंड स्तर पर क्विज, डिबेट एवं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन कराना तय किया गया. संघ की सचिव चंद्रिका यादव ने कहा कि बिना प्रस्वीकृत प्राप्त विद्यालय विलंब प्रस्वीकृति हेतु आवेदन दें, ताकि सरकारी अड़चन से बच सकें. उपाध्यक्ष नरेश भगत ने संघ के आय-व्यय का ब्योरा दिया. इस अवसर पर सुशील झा, चिरामणी प्रसाद यादव, मानव सिंह, कुंदन कुमार, संजीव मिश्र, सुधांशु कुमार, निलेश कुमार, रतन कुमार झा, महेश कुमार, रोजी कुमारी, राकेश कुमार, सुनील कुमार, ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद थे. अरूण कुमार सिंह एव धन्यवाद ज्ञापन रतन कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










