हर्षोल्लास के साथ किया गया झंडोत्तोलन

प्रतिनिधि, मधेपुरा. 66 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय एवं विभिन्न विद्यालयों में भी हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया. नगर परिषद स्थित जगजीवन आश्रम के मध्य विद्यालय, शांति आदर्श मध्य विद्यालय, हॉलीक्रॉस, लिट्ल बर्ड्स प्ले स्कूल, तुलसी पब्लिक स्कूल, माया विद्यानिकेतन, किरण पब्लिक स्कूल, दार्जलिंग पब्लिक स्कूल, कर्नाटका पब्लिक स्कूल मधेपुरा, नव […]
प्रतिनिधि, मधेपुरा. 66 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय एवं विभिन्न विद्यालयों में भी हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया. नगर परिषद स्थित जगजीवन आश्रम के मध्य विद्यालय, शांति आदर्श मध्य विद्यालय, हॉलीक्रॉस, लिट्ल बर्ड्स प्ले स्कूल, तुलसी पब्लिक स्कूल, माया विद्यानिकेतन, किरण पब्लिक स्कूल, दार्जलिंग पब्लिक स्कूल, कर्नाटका पब्लिक स्कूल मधेपुरा, नव सृजित प्राथमिक विद्यालय कामत टोला, अनुसूचित प्राथमिक विद्यालय बेलहाघाट, नव सृजित प्राथमिक विद्यालय सीमा टोला आदि जगहों पर झंडोत्तोलन किया गया. वहीं दूसरी और घैलाढ़ प्रखंड में प्रमुख रंजु देवी के द्वारा प्रखंड परिसर में झंडोत्तोलन किया गया. साथ ही थाना में थानाध्यक्ष पवन पासवान सहित अन्य सरकार एवं गैर सरकारी संस्थानों पर झंडोत्तोलन किया गया. वहीं जीतापुर के कई विद्यालयों में शांतिपूर्ण तरीके से झंडोत्तोलन किया गया. लेकिन कुछ विद्यालयों में झंडोत्तोलन के समय देखा गया झंडा पूर्ण रूप से खुला भी नहीं उपस्थित उन्हें सलामी दे रहे है. वहीं कुमारखंड प्रखंड में प्रमुख के द्वारा प्रखंड परिसर में, थानाध्यक्ष के द्वारा थाना में सहित विभिन्न संस्थानों में शांतिपूर्ण माहौल में झंडा फहराया गया. मौके पर प्रखंड क्षेत्र के स्कूलों से छात्र – छात्राओं के द्वारा आकर्षक झाकियां निकाली गयी. बच्चों के द्वारा एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










