क्षेत्र की समस्याओं पर है नजर : एमएलसी

Published at :28 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्र की समस्याओं पर है नजर : एमएलसी

फोटो – मधेपुरा – 17 कैप्शन – साहुगढ़ पंचायत स्थित राम मनोहर लोहिया उच्च विद्यालय परिसर में पुस्तकालय भवन का शिलान्यास करते एमएलसी व अन्य – एमएलसी ने पुस्तकालय और कला मंच के लिए दिया 24 लाख – मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना के तहत मनहरा पुल का किया शिलान्यास्रप्रतिनिधिमधेपुरा. विधान पार्षद विजय कुमार वर्मा ने […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा – 17 कैप्शन – साहुगढ़ पंचायत स्थित राम मनोहर लोहिया उच्च विद्यालय परिसर में पुस्तकालय भवन का शिलान्यास करते एमएलसी व अन्य – एमएलसी ने पुस्तकालय और कला मंच के लिए दिया 24 लाख – मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना के तहत मनहरा पुल का किया शिलान्यास्रप्रतिनिधिमधेपुरा. विधान पार्षद विजय कुमार वर्मा ने सोमवार और मंगलवार को जिले के अलग-अलग जगहों पर तीन योजनाओं का शिलान्यास किया. सदर प्रखंड के साहुगढ़ पंचायत स्थित राम मनोहर लोहिया उच्च विद्यालय परिसर में सुरेंद्र प्रसाद यादव पुस्तकालय भवन का शिलान्यास किया गया. विधान पार्षद के मद से स्वीकृत इस योजना की कुल लागत 14 लाख 90 हजार रुपये है. इसी मद से सदर प्रखंड के नरसिंह बाग गांव में 1974 छात्र आंदोलन के शहीद सदानंद यादव के नाम पर कला मंच निर्माण का शिलान्यास भी किया गया. इस योजना की लागत नौ लाख दस हजार रुपये है. मनहरा पुल पर मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत पक्का पुल की नींव रखी. इस मौके पर विधान पार्षद ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं पर उनकी नजर है. जल्द ही अन्य योजनाओं का श्री गणेश किया जायेगा. इस मौके पर पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद निराला, जदयू जिलाध्यक्ष सियाराम यादव, जयकिशोर यादव, प्रसून कुमार, अमरेश कुमार, जयकांत यादव, विजेंद्र नारायण यादव, नरेश पासवान, गणेश यादव, महेंद्र पटेल, कमल दास, मो जुम्मन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन