पैक्स अध्यक्षों ने रखी मांग

Published at :01 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पैक्स अध्यक्षों ने रखी मांग

उदाकिशुनगंज, मधेपुरा. बाड़ा पैक्स अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह व जौतेली पैक्स सुरेंद्र मेहता ने डीसीओ शामरेश कुमार के सामने धान अधिप्राप्ति को समस्या को रख कर निदान की मांग की. पैक्स अध्यक्षों ने कहा किसान अरटीजीएस के जडि़ये पैक्स को धान देना नहीं चाहते है. चूंकि धान का मूल्य प्राप्त करने में अधिक समय लग […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज, मधेपुरा. बाड़ा पैक्स अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह व जौतेली पैक्स सुरेंद्र मेहता ने डीसीओ शामरेश कुमार के सामने धान अधिप्राप्ति को समस्या को रख कर निदान की मांग की. पैक्स अध्यक्षों ने कहा किसान अरटीजीएस के जडि़ये पैक्स को धान देना नहीं चाहते है. चूंकि धान का मूल्य प्राप्त करने में अधिक समय लग जाता है. ऐसी स्थिति में किसानों को मानना है कि एकाउंट पेयी चेक से राशि लेना चाहते है वो तत्काल ही चेक देने की बात कर रहे है. अगर ऐसी व्यवस्था नहीं की जाती है तो किसान पैक्स की धान नहीं देंगे. पैक्स अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने पदाधिकारी से यह भी मांग की मधेपुरा में सहकारिता बैंक की स्थापना की दिशा में सार्थक पहल की जाय. अगर ऐसा संभव हो सका तो यहां के किसान आरटीजीएस के माध्यम से भी धान पैक्स को दे सकते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन