मिशन 2014 में जुटने का आह्वान

* भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा सम्मेलन संपन्नसिंहेश्वर : स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में भाजपा का विधान सभा सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि मिशन 2014 की तैयारी में अब पूरे जोश से जुट जाना है. कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से जनता परेशान […]
* भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा सम्मेलन संपन्न
सिंहेश्वर : स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में भाजपा का विधान सभा सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि मिशन 2014 की तैयारी में अब पूरे जोश से जुट जाना है. कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से जनता परेशान है.
वहीं बूथ स्तर पर कमेटी निर्माण के लिए 20 जुलाई तक प्रत्येक पंचायत में बैठक करने का निर्देश देते हुए संगठन महामंत्री ने कहा कि प्रत्येक पंचायत और मंडल स्तर पर बैठक प्रत्येक महा मे दो बार जरूर किया जाय. सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद अकेला ने करते हुये कहा कि जदयू से अलग होकर भाजपा अपने आप को आजाद महसूस कर रही है. आगामी चुनाव में बिहार की जनता नीतीश कुमार को गठबंधन तौड़ने का मजा चखायेगी.
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, डॉ ब्रजभूषण यादव,विजय भगत, संतोष जयसवाल, भगवान पाठक, विरेंद्र कुमार यादव, विरेंद्र चौधरी, नेपाली रजक, दिल मोहन सिंह, श्रवण चौधरी, नागेंद्र श्रीवास्तव, संजय पाठक, विष्णु शर्मा, माधव प्रसाद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










