किचन में लगी आग से झुलस कर बच्ची की मौत

Published at :16 Jul 2013 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
किचन में लगी आग से झुलस कर बच्ची की मौत

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित मसजिद चौक के पास वार्ड नंबर11 में तेरह साल की एक बच्ची की आग से झुलस कर मौत हो गयी. नन्हा परवीन उर्फ रेहाना परवीन ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया रेहाना के पिता मो खुर्शीद […]

विज्ञापन

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित मसजिद चौक के पास वार्ड नंबर11 में तेरह साल की एक बच्ची की आग से झुलस कर मौत हो गयी. नन्हा परवीन उर्फ रेहाना परवीन ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया

रेहाना के पिता मो खुर्शीद आलम ने बताया कि रविवार की सुबह पांच बजे जब वह नमाज अदा करने के लिए उठे तो रसोई से धुंआ उठता देखा. जब रसोई में गये तो देखा उनकी बेटी रेहाना के पूरे शरीर में आग लगी हुई थी. जब तक आग बुझाया जाता रेहाना काफी झुलस चुकी थी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन यहां उसने पांच घंटे बाद ही दम तोड़ दिया.

खुर्शीद ने बताया कि रेहाना मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और उसका इलाज रांची स्थित मानसिक अस्पताल में चल रहा था. रेहाना की मां का रो-रो कर बुरा हाल है. वह कहती है कि रेहाना पर हमेशा उनकी निगाह होती थी लेकिन पता नहीं होनी को क्या मंजूर था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन