बीडीओ ने की तीन करोड़ की हेराफेरी !

* 13 वें वित्त योजना की राशि के उपयोग में की गयी नियमों की अवहेलना।। रूपेश कुमार ।।मधेपुरा : सदर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी नमिता कुमारी ने 13 वें वित्त आयोग योजना मद की दस योजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि चार करोड़ 76 लाख 13 हजार में से तीन करोड़ से अधिक रुपये ऐसी […]
* 13 वें वित्त योजना की राशि के उपयोग में की गयी नियमों की अवहेलना
।। रूपेश कुमार ।।
मधेपुरा : सदर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी नमिता कुमारी ने 13 वें वित्त आयोग योजना मद की दस योजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि चार करोड़ 76 लाख 13 हजार में से तीन करोड़ से अधिक रुपये ऐसी योजनाओं पर खर्च कर दिया है, जो मार्गदर्शिका के खिलाफ हैं. मार्गदर्शिका के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के बजाय इस राशि का उपयोग मरम्मत और जीर्णोद्धार जैसे कार्यो में कर लिया.
* मार्गदर्शिका बनी मजाक
योजना संख्या एक 2011-12 में सदर प्रखंड परिसर में गोदाम का जीर्णोद्धार कार्य कराया गया. इस योजना की प्राक्कलित राशि चार लाख 93 हजार दो सौ है. वहीं इसमें से व्यय की गयी राशि तीन लाख 57 हजार पांच सौ है. मापी पुस्त के अनुसार दो लाख 50 हजार छह सौ 91 व्यय किया गया है. कार्य को पूर्ण दिखाया गया है.
योजना संख्या दो 2011-12 में मधेपुरा प्रखंड अंतर्गत मुरहो पंचायत के पड़रिया में पैक्स के गोदाम का जीर्णोद्धार कराया गया. इस योजना की प्राक्कलित राशि तीन लाख 43 हजार एक सौ है. व्यय की गयी राशि दो लाख सात हजार पांच सौ रुपये है. योजना अब तक अपूर्ण है.
योजना संख्या तीन सदर प्रखंड के धुरगांव पंचायत के बखरी टोला में सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार कराया गया है. इस योजना की प्राक्कलित राशि दो लाख 55 हजार सात सौ रुपये है, जबकि इसमें से एक लाख सात हजार पांच सौ रुपये व्यय किया गया है. योजना अपूर्ण है.
* 10 हैं योजनाएं
ऐसे ही दस योजनाओं पर कार्य किया गया है. इन योजनाओं में से केवल दो योजनाओं से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया गया है. सभी योजनाओं की कुल प्राक्कलित राशि चार करोड़ 76 लाख 13 हजार है. इनमें से तीन करोड़ा 58 लाख पांच हजार पांच सौ 74 रुपये व्यय किया जा चुका है.
* आदेश की अवहेलना
सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में बीडीओ द्वारा 13 वें वित्त योजना के मद के व्यय में मार्गदर्शिका का उल्लंघन किया गया. ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को नहीं. जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी ने अपने पत्र पत्रांक 464/11.06.13 में बीडीओ से इस मामले में स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है कि स्पष्टीकरण का अब तक कोई जवाब नहीं मिला है.
* कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी मोहन राम ने कहा कि नियम का उल्लंघन और सरकारी राशि के दुरुपयोग को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. आवश्यक कार्रवाई की जायेगी और जरूरत पड़ी तो मधेपुरा बीडीओ के खिलाफ सरकार को भी लिखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










