मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस मनाया

Published at :16 Jul 2013 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस मनाया

मुरलीगंज : मुरलीगंज नगर पंचायत में बैठक कर मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर युवाओं ने शहर को नशीले पदार्थ से मुक्त कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि नशा से ग्रसित व्यक्ति अपने सपनों को पूरा करने से वंचित हो जाता है. इसका प्रभाव शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य […]

विज्ञापन

मुरलीगंज : मुरलीगंज नगर पंचायत में बैठक कर मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर युवाओं ने शहर को नशीले पदार्थ से मुक्त कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि नशा से ग्रसित व्यक्ति अपने सपनों को पूरा करने से वंचित हो जाता है.

इसका प्रभाव शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ही नहीं पड़ता बल्कि यह सामाजिक स्थिरता और परिवार की खुशहाली के लिए ही गंभीर संकट उत्पन्न करता है. शहर में शराब की दुकानें बंद किया गया तथा विभिन्न तरह के नशीले पदार्थ को नष्ट किया गया. सभी शहरवासी ने नशामुक्त शहर बनाने के लिए संकल्प लिया.

सभा में नपं मुख्य पार्षद सजर्ना सिद्घी, उपमुख्य पार्षद सुनील मंडल वार्ड पार्षद् श्वेत कमल उर्फ बौआ जी, कलेंद्र यादव, बबलू रजक, अनिता देवी, अरुण जयसवाल, अमित आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन