49 हजार लूट के मामले में तीन गिरफ्तार

Published at :16 Jul 2013 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
49 हजार लूट के मामले में तीन गिरफ्तार

बिहारीगंज : प्रखंड में मंगलवार को 49 हजार रुपया लूटने के मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें से एक ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. गौरतलब है कि श्याम केजरीवाल के कपड़ा दुकान पर काम करने वाला छोटू कुमार सिंह और रंजीत कुमार चौधरी बकाया वसूलने के लिए मंजौरा बाजार […]

विज्ञापन

बिहारीगंज : प्रखंड में मंगलवार को 49 हजार रुपया लूटने के मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें से एक ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. गौरतलब है कि श्याम केजरीवाल के कपड़ा दुकान पर काम करने वाला छोटू कुमार सिंह और रंजीत कुमार चौधरी बकाया वसूलने के लिए मंजौरा बाजार गया थे.

लगभग पांच बजे मंजौरा बाजार के पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल सवार दो हथियार बंद अपराधी ने हथियार दिखा कर रुपया लूट लिया था. शक के आधार पर पुलिस ने पूर्णिया निवासी नवीन कुमार मंडल सहित तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें एक ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन