वार्षिक महोत्सव पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Published at :19 Nov 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
वार्षिक महोत्सव पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रतिनिधि, मधेपुरा दमयंती शत्रुघन एकेडमी प्रोफेसर कॉलोनी में वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. विद्यालय की अध्यक्षा शशि कला ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की. प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के वार्षिक प्रगति का उल्लेख किया. वार्षिक महोत्सव के मौके पर छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा दमयंती शत्रुघन एकेडमी प्रोफेसर कॉलोनी में वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. विद्यालय की अध्यक्षा शशि कला ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की. प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के वार्षिक प्रगति का उल्लेख किया. वार्षिक महोत्सव के मौके पर छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. छोटे – छोटे बच्चे ने अपने नृत्य एवं संगीत से उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. मुख्य अतिथि के रूप में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अरुण कुमार मंडल, डॉ सच्चिदानंद यादव उपस्थित थे. मौके पर विमल किशोर, अभिलाषा, सत्यम सागर राणा, सुशांत कुमार तथा भीष्म भास्कर, साक्षी कुमारी, अन्नु, पूजा, राही, पंकज, अमरेंद्र, सुरेश, आनंद, संजीव, अशोक, मृत्युंजय, काजल, विनीता आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का मंच संचालन उप प्राचार्य मनमन ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन