न्यास समिति के सचिव ने संभाला पदभार

Published at :19 Nov 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
न्यास समिति के सचिव ने संभाला पदभार

अवकाश प्राप्त जिला न्यायाधीश हैं समीर कुमार झाफोटो- सिंहेश्वर मंदिर 3कैप्शन- सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति कार्यालय में पदभार ग्रहण करते हुए समीर कुमार झा न्यास समिति के प्रस्तावों व निर्णयों को मूर्त रूप देने का सचिव का होगा उत्तरदायित्वप्रतिनिधि, मधेपुरा बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद से जारी अधिसूचना के आलोक में अवकाश प्राप्त जिला न्यायाधीश […]

विज्ञापन

अवकाश प्राप्त जिला न्यायाधीश हैं समीर कुमार झाफोटो- सिंहेश्वर मंदिर 3कैप्शन- सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति कार्यालय में पदभार ग्रहण करते हुए समीर कुमार झा न्यास समिति के प्रस्तावों व निर्णयों को मूर्त रूप देने का सचिव का होगा उत्तरदायित्वप्रतिनिधि, मधेपुरा बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद से जारी अधिसूचना के आलोक में अवकाश प्राप्त जिला न्यायाधीश समीर कुमार झा ने बुधवार को श्री सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सचिव पद का पदभार ग्रहण कर लिया. मौके पर न्यास समिति के व्यवस्थापक महेश्वर सिंह, शिव नारायण महतो एवं मनोज ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे. पदभार ग्रहण करने के बाद नव पदस्थापित सचिव ने सिंहेश्वर मंदिर के अधीन मेला ग्राउंड, हाथी करमान, गांधी पार्क, मवेशी हाट एवं न्याय कार्यालय का निरीक्षण करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की. मौके पर उन्होंने मंदिर न्यास के कमियों को दूर करने की बात कही. पदभार ग्रहण करने से पूर्व श्री झा ने सुप्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. इसके बाद परिसर स्थिति मंदिर के अधीन धर्मशाला व शिवगंगा का निरीक्षण किया. गौरतलब है कि जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष श्री सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के अगुवाई में मंदिर की संपत्तियों के समुचित प्रबंधन, प्रशासन एवं संचालन तथा निधियों के नियोजन एवं व्ययन की जिम्मेवारी उच्च न्यायालय पटना से निरूपित की गयी योजना के तहत बिहार धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा गठित समिति के जिम्मे होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन