टेंपो पलटी, चालक की मौत

Published at :12 Nov 2014 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
टेंपो पलटी, चालक की मौत

प्रतिनिधि, मुरलीगंज मुरलीगंज-बनमनखी एनएच-107 जानकी नगर थाना क्षेत्र के सुखिया मोड़ के समीप मंगलवार की रात्रि करीब ऑटो एवं ट्रैक्टर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गयी. वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया. जिसे उपचार के लिए पूर्णिया सदर ले जाया गया. वहां से पटना रेफर किया गया. मृतक ज्वाला कुमार सिंह एवं […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुरलीगंज मुरलीगंज-बनमनखी एनएच-107 जानकी नगर थाना क्षेत्र के सुखिया मोड़ के समीप मंगलवार की रात्रि करीब ऑटो एवं ट्रैक्टर की टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गयी. वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया. जिसे उपचार के लिए पूर्णिया सदर ले जाया गया. वहां से पटना रेफर किया गया. मृतक ज्वाला कुमार सिंह एवं घायल आशुतोष सिंह दोनों अपने घर दिग्घी से जियलगंज जा रहे थे. उसी दौरान सुखिया मोड़ के समीप ऑटो व ट्रैक्टर की टक्कर हो गयी. जिससे ज्वाला की मौत मौके पर ही हो गयी और आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे पूर्णिया सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. इधर शव दिग्घी पहुंचते ही परिजन व्याकुल हो उठे. परिजनों के चीत्कार से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. ज्वाला के परिजनों को आश्वासन देने पहुंचे शिक्षक संघ राज्य प्रतिनिधि विश्वजीत कुमार, वार्ड पार्षद संजय सिंह, वार्ड पार्षद रामानंद यादव, सीटी सिंह, सुरेश रंजन, नवल किशोर सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन