विषमता व विद्वेष के खिलाफ उठाने वाली आवाज ही रचना

Published at :11 Nov 2014 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
विषमता व विद्वेष के खिलाफ उठाने वाली आवाज ही रचना

प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित हिंदी विभाग में मंगलवार को डा विनय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष व कवि समीक्षक डॉ नंदकिशोर नंदन को सम्मानित किया गया. मौके पर डॉ नंदन एवं डॉ धीरेंद्र राय को […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित हिंदी विभाग में मंगलवार को डा विनय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष व कवि समीक्षक डॉ नंदकिशोर नंदन को सम्मानित किया गया. मौके पर डॉ नंदन एवं डॉ धीरेंद्र राय को अंग वस्त्र एवं पुस्तक व कलम देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान डॉ विनय चौधरी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ नंदन विशिष्ट प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व है. इस दौरान डॉ सिद्धेश्वर कश्यप ने कहा कि डा नंदन जनवादी मूल्यों के प्रतिष्ठापक कवि समीक्षक है. मानवीय अस्मिता और मूल्यों कील अभिव्यक्ति इनकी रचनाओं में है. इनकी मुख्य काल कृतियां छूती हुई दुनिया एवं आग हुए हम है. मौके पर डॉ अमोल राय ने कहा कि प्रतिभा के धनी कवि समीक्षक डा नंद किशोर नंदन में मनुष्यता के प्रति निष्ठा और आस्था है. इस अवसर पर सम्मानित कवि डॉ नंदकिशोर नंदन ने कहा कि मानवीय समाज में विषमता और विद्वेष के खिलाफ आवाज उठाने वाली रचना ही जन धर्मी होती है. जिसमें समता,न्याय, बंधुत्व, प्रेम और करुणा की अभिव्यक्ति होती है. सम्मान समारोह के दौरान डॉ नंदन द्वारा काव्य पाठ भी किया गया. इस दौरान आयोजित काव्य गोष्ठी के मौके पर प्रो सुशीला शर्मा, डॉ अभय, डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉ अशोक कुमार, डॉ आनंद, सोनम कुमारी, मनोरंजन, प्रशांत, युगल, राजकिशोर, शंकर, सरोज, सुमन, मधुलता, पवन कुमार, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन