युवा जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक

प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला युवा जदयू की जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता युवा जदयू के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार गुलटेन कर रहे थे. मौके पर उन्होंने कहा कि जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन को शक्ति शाली बनाया जायेगा. इसके लिए प्रखंड वार बैठक बुलाया जायेगा. संगठन की […]
प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला युवा जदयू की जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता युवा जदयू के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार गुलटेन कर रहे थे. मौके पर उन्होंने कहा कि जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन को शक्ति शाली बनाया जायेगा. इसके लिए प्रखंड वार बैठक बुलाया जायेगा. संगठन की मजबूती को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया जायेगा. वहीं जिला कमेटी की मजबूती पर विशेष रूप से बल दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं पर भी गौर कर उसे सुलझाने का प्रयास किया जायेगा. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार झा, प्रदेश महा सचिव सह जिला प्रभारी जीवन कुमार सिंह, प्रदेश महा सचिव प्रभात रंजन झा, संजय कुमार गांधी, राजीव कुमार बबलू, सुनील कुमार ललटू, संतोष कुमार, अबुसाले सिद्धकी, रंजन कुमार रमण, मो मोबीन, संजय सिंह, प्रभाष मल्लिक, रतन कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










