गोपाष्टमी के अवसर पर जागरण कार्यक्रम

फोटो – जगारण 06,07,08कैप्शन – प्रतिनिधि, मुरलीगंजश्याम परिवार के द्वारा गोल बाजार स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय में गोपाष्टमी के अवसर पर सोमवार की संध्या श्रीश्याम प्रभु (खाटु नरेश) की द्वितीय महाज्योति एवं टोनी म्यूजिकल ग्रुप कटिहार के द्वारा जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें प्रभु को 56 भोग कराया गया, साथ ही खाटु नरेश का […]
फोटो – जगारण 06,07,08कैप्शन – प्रतिनिधि, मुरलीगंजश्याम परिवार के द्वारा गोल बाजार स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय में गोपाष्टमी के अवसर पर सोमवार की संध्या श्रीश्याम प्रभु (खाटु नरेश) की द्वितीय महाज्योति एवं टोनी म्यूजिकल ग्रुप कटिहार के द्वारा जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें प्रभु को 56 भोग कराया गया, साथ ही खाटु नरेश का जन्मोत्सव भी मनाया गया, और सवा मणि का प्रसाद भी लगाया गया. कार्यक्रम में टोनी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने ऐसा भक्ति भजन प्रस्तुत कर भक्तजनों को झूमने ओर नाचने पर मजबूर कर दिया. पूरे रात दरबार में कलाकारों ने भजन से ऐसा समा बांधा कि शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा. टाटा नगर के आशुतोष आशु, नेहा कौर, जॉनी अग्रवाल, कटिहार के सुमन एवं जतीन, मुजफ्फरपुर के बैष्णवी, भागलपुर के मास्टर चंदन द्वारा गाये भजन को खूब सराहा गया. स्थानीय कलाकार व संस्थापक मनोज मेहेश्वरी ने ज्योत एवं आरती की शुरुआत की. कार्यक्रम में व्यवस्था बनाये रखने के लिए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश अपने दल बल के उपस्थित थे. मौके पर श्याम परिवार के अध्यक्ष टिंकू अग्रवाल,सचिव नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमन अग्रवाल, उपसचिव चिराग अग्रवाल, सदस्य अंकित चौधरी, सूरज सोनी, मिट्ठु चौधरी, आर्यण जैन, गोल्डी त्रिवेदी, दिपक शर्मा, सागर भगत आदि का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










