चौसा बाजार में युवक की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Oct 2014 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

चौसा (मधेपुरा) : चौसा थाना क्षेत्र में एक युवक की अपराधियों ने दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी. हालांकि हत्या के बाद भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक बाइक से भागने में सफल रहा. घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जाता है. कदवा […]
विज्ञापन
चौसा (मधेपुरा) : चौसा थाना क्षेत्र में एक युवक की अपराधियों ने दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी. हालांकि हत्या के बाद भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक बाइक से भागने में सफल रहा.
घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जाता है. कदवा पचगछिया टोला के सत्यनारायण सिंह का 25 वर्षीय पुत्र विकास सिंह जरूरी काम से चौसा बाजार गया था.
वापसी में लौआलगान नवयुवक पुस्तकालय के पास करीब साढ़े तीन बजे अपराधियों ने उसे गोली मार दी. अपराधी तीन की संख्या में बाइक पर सवार थे. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े. लोगों को अपनी ओर आता देख अपराधी भागने लगे. स्थानीय लोगों ने पीछा कर दो अपराधियों को दबोच लिया. पकड़े गये अपराधियों में एक कदवा पकड़ा बासा के तारू सिंह व दूसरा बीरो उर्फ विजय सिंह है. तीसरे युवक की पहचान नहीं हो पायी है.
पकड़े गये अपराधी खोखा सिंह गिरोह के सदस्य हैं. मृतक के पिता सत्यनारायण सिंह की भी आपराधिक छवि रही है. लोग आशंका जता रहे हैं कि आपसी रंजिश में ही घटना को अंजाम दिया गया है.
अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जा रही है. आपसी रंजिश में हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.
मो रहमत अली, एसडीपीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










