ePaper

जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेंगे 150 प्रतिभागी

Updated at : 18 Mar 2025 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेंगे 150 प्रतिभागी

जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेंगे 150 प्रतिभागी

विज्ञापन

मधेपुरा.

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में 20 मार्च को जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, जिसमें मधेपुरा, सहरसा व सुपौल के 150 प्रतिभागी भाग लेंगे. इसको लेकर मंगलवार को प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में स्क्रिनिंग कमेटी की बैठक हुई, जिसमें विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम के लिए माय भारत पोर्टल पर 296 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है. मंगलवार को सभी प्रतिभागियों के द्वारा अपलोड किये गये वीडियो की स्क्रिनिंग की गयी और उनमें से उत्कृष्ट एक सौ प्रतिभागियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया. बैठक में ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के एनसीसी पदाधिकारी ले गुड्डु कुमार, अर्थशास्त्र विभाग के सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक कुमार राणा, एमएचएम कॉलेज, सोनवर्षा-सहरसा के असिस्टेंट प्रोफेसर शशिकांत कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम संयोजक डाॅ सुधांशु शेखर ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर तीन मिनट का भाषण देना है. इस निर्धारित अवधि में प्रतिभागियों का मूल्यांकन एक सौ अंकों के आधार पर किया जायेगा. इसमें सामग्री प्रासंगिकता में 20, स्पष्टता व संरचना में 15, मौखिक संचार व बॉडी लैंग्वेज में 25, नवाचार व रचनात्मकता में 20, भाषा व प्रवाह में 10 तथा समय का पालन में 10 अंक निर्धारित है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिया जायेगा. जिला स्तरीय प्रतियोगिता के 10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये किया जायेगा. इनमें से प्रथम तीन प्रतिभागियों बीएनएमयू के कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा व बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव पुरस्कार देंगे. उन्होंने बताया कि युवा संसद कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन