दलित महिलाओं को पीटा

Published at :01 Sep 2014 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
दलित महिलाओं को पीटा

मधेपुरा : जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड स्थित लक्ष्मीपुर पंचायत में दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने दलित महिलाओं के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए महिलाओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सदर अस्पताल में इलाजरत घायलों ने उदाकिशुनगंज पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया. […]

विज्ञापन

मधेपुरा : जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड स्थित लक्ष्मीपुर पंचायत में दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने दलित महिलाओं के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए महिलाओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सदर अस्पताल में इलाजरत घायलों ने उदाकिशुनगंज पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया.

घटना के बाबत घायल लक्ष्मीपुर निवासी सीता देवी पति सुरेश पासवान, सुलोचना देवी पति रंजीत पासवान, सुशीला देवी पति इंद्रजीत पासवान ने बताया कि शनिवार की शाम खेत में चर रहे मवेशी का विरोध किया तो गांव के दबंग लोगों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

सीता देवी ने कहा कि रंजेश राय का भैंस खेत में चर रहा था. जब भैंस को रोकने गयी तो रंजेश राय से कहा सुनी हो गयी. इसके बाद अंकेश राय, अमोद राय, सनोज राय, सुनील यादव, मुकेश यादव, अमित राय सहित अन्य लोगों ने सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया. वहीं सुलोचना देवी एवं सुशीला देवी ने कहा कि सास के साथ मारपीट होते देख वे लोग घर की और भागने लगी. लेकिन घर से निकाल कर उसके साथ भी मारपीट की गयी. पीड़ित महिलाओं ने कहा कि थानाध्यक्ष ने गाली गलौज कर थाना से भगा दिया. समाचार प्रेषण तक थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन