पप्पू का हुआ भव्य स्वागत

Published at :16 Jul 2013 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
पप्पू का हुआ भव्य स्वागत

* आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुरलीगंज पहुंचे पूर्व सांसदमुरलीगंज : आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुरलीगंज पहुंचे पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का युवा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान खुशियों का माहौल बना रहा. इस जुलूस में घुड़सवार और मोटरसाइकिल हजारों की तादात में शामिल थे. पूर्व सांसद ने खुली जीप […]

विज्ञापन

* आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुरलीगंज पहुंचे पूर्व सांसद
मुरलीगंज : आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुरलीगंज पहुंचे पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का युवा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान खुशियों का माहौल बना रहा.

इस जुलूस में घुड़सवार और मोटरसाइकिल हजारों की तादात में शामिल थे. पूर्व सांसद ने खुली जीप पर खड़े होकर बुजुर्गो से आशीर्वाद लिया. इस दौरान युवाओं ने फूलों की माला पहना कर स्वागत किया. सभी नागरिक इस दौरान नारा लगा कर पूर्व सांसद की हौसला अफजाई कर रहे थे कि आगे बढ़ो, सब साथ हैं.

सांसद ने कहा कि लोगों का साथ रहे तो बिहार में नया इतिहास लिख डालूंगा. श्वेत कमल उर्फ बौआ युवाओं की अगुआई कर रहे थे. संजय सुमन, प्रशांत यादव, श्याम आनंद, अरूण जयसवाल, पप्पू भगत, घैलाढ जिप सदस्य दिनेश यादव उर्फ फौजी साहब, कांग्रेस प्रअ प्रशांत कुमार, राज नारायण यादव, राम कुमार रमण, राज कुमार राजा, विकास कुमार, सरोज कुमार, सदानंद यादव,

मुकेश कुमार, अनमोल यादव, विद्यानंद यादव, किंकर यादव, रूपेश कुमार, अमित कुमार राज, बौआ मंडल, सोनू कुमार, अमित कुमार, अमर कुमार, दीपक यादव, ललन यादव, पंकज कुमार गोलु, विंदेश्वरी यादव, राजकिशोर यादव, रमेंद्रर यादव, मितेश, चक्रवर्ती कुमार सिंह, चंदन यादव, संजीव जी, शशि आदि हजारों कार्यकताओं ने पप्पू का स्वागत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन