महासम्मेलन की तैयारी जोरों पर

Published at :16 Jul 2013 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
महासम्मेलन की तैयारी जोरों पर

मधेपुरा : स्थानीय जयपाल पट्टी मुहल्ला स्थित जदयू नेता राजीव यादव के आवास पर रविवार को जदयू युवा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवा नेता रूपेश कुमार गुलटेन ने कहा कि 18 जून को आहूत युवा सम्मेलन में टाउन हाल मधेपुरा को युवा साथियों से पाट दिया […]

विज्ञापन

मधेपुरा : स्थानीय जयपाल पट्टी मुहल्ला स्थित जदयू नेता राजीव यादव के आवास पर रविवार को जदयू युवा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवा नेता रूपेश कुमार गुलटेन ने कहा कि 18 जून को आहूत युवा सम्मेलन में टाउन हाल मधेपुरा को युवा साथियों से पाट दिया जायेगा.

सेवा यात्रा के दौरान मुख्य मंत्री नीतीश कुमार द्वारा मधेपुरा को मिले सौगातों पर हर्ष जताते हुये गुलटेन ने बैठक में उपस्थित साथियों से कहा कि जदयू सरकार के इन उपलब्धियों को समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाये.

सम्मेलन के बाबत गुलटेन ने कहा कि सम्मेलन को संबोधित करने राज्य सभा सदस्य आरसीपी सिंह, व्यवसायिक प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक ललन सर्राफ, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष मो अशरफ हुसैन पहुंच रहें है. बैठक में सम्मेलन की सफलता को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया.

इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्या मंजू देवी उर्फ गुड्डी देवी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष करमलाल मेहता, अशोक कुमार यादव, शंभू यादव, विकास झा, संतोष पासवान, कुपेश कुमार, प्रभाष मल्लिक, विजय कुमार राय, तेज नारायण मेहता, संतोष कुमार साह, अमित कुमार, चंदन कुमार,जिप सदस्य सुबोध ऋषिदेव, राम शंकर कुमार झा, मुखिया विकास कुमार, चंदन मंडल, पंसस अजय मंडल, मुखिया सुजीत कुमार, नीरज मेहता, रंजन कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

* महिलाएं भी दिखायेंगी शक्ति
मधेपुरा : बिहार प्रदेश जनता दल यू महिला प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार रविवार को स्थानीय शिवनंदन प्रसाद मंडल विधि महा विद्यालय परिसर में महिला प्रकोष्ठ की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में 18 जून को होने वाले महा सम्मेलन को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया.

बैठक में तमाम लोगों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तन मन धन से सहयोग करने का भरोसा दिलाया. बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीना देवी ने किया. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सरोजनी कुमारी, पूनम देवी, पूनम देवी, ललिता देवी, मीरा देवी, पार्वती देवी, देव रीता देवी,

मधुलता देवी, मंजु देवी, जय माला देवी, सुमित्र देवी, अमोला देवी, मलटा देवी, प्रो आभारानी यादव, प्रो उमा देवी, कमल मुखी देवी, रानी कुमारी, मीना देवी, पुष्पा देवी, सरीता देवी, निर्मला देवी, मीना देवी, पुष्पा कुमारी आदि ने अपने अपने विचार प्रकट किये बैठक में मुख्य रूप से राज्य महिला आयोग की सदस्य मंजु देवी उर्फ गुड्डी देवी, राज्य उपाध्यक्ष अनीता देवी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन