पंसस व पंचायत सचिव ने उड़ाये सात लाख

Published at :08 Aug 2014 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
पंसस व पंचायत सचिव ने उड़ाये सात लाख

आलमनगर (मधेपुरा) : आलमनगर उत्तरी पंचायत के पंचायत सचिव एवं पंचायत समिति सदस्य के उपर आलमनगर थाना में सात लाख रुपये वृद्धा पेंशन की राशि गबन करने का एक मामला दर्ज किया गया है. ज्ञात हो कि पांच जून को पंचायत में वृद्धा पेंशन वितरण शिविर के दौरान आलमनगर उत्तरी पंचायत के पंचायत सेवक महानंद […]

विज्ञापन

आलमनगर (मधेपुरा) : आलमनगर उत्तरी पंचायत के पंचायत सचिव एवं पंचायत समिति सदस्य के उपर आलमनगर थाना में सात लाख रुपये वृद्धा पेंशन की राशि गबन करने का एक मामला दर्ज किया गया है.

ज्ञात हो कि पांच जून को पंचायत में वृद्धा पेंशन वितरण शिविर के दौरान आलमनगर उत्तरी पंचायत के पंचायत सेवक महानंद यादव को राशि वितरण के लिए बीडीओ द्वारा भारतीय स्टेट बैंक आलमनगर से सात लाख की राशि दी गयी थी. जिसे पंसस धर्मेद्र मंडल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंचायत भवन जाना था.

परंतु महानंद यादव ने दवा खरीदने बैंक से महज 50 मीटर की दूरी पर रुका एवं दवा खरीदने लगा. इसी बीच रुपये से भरा थैला अज्ञात व्यक्ति द्वारा ले कर भाग जाने की अफवाह दोनों व्यक्तियों द्वारा उड़ाया गया. इस बाबत आलमनगर थाना में अज्ञात के विरुद्ध चोरी का एक मामला पंचायत सेवक महानंद यादव के लिखित बयान पर दर्ज किया गया था.

परंतु अनुसंधानकर्ता आलमनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार एवं पुलिस के वरीय अधिकारी द्वारा पर्यवेक्षण एवं प्रतिवेदन दो से सात लाख की चोरी का मामला असत्य पाया गया. अनुसंधान के दौरान पंचायत सचिव द्वारा रुपये लेकर मामूली सिर दर्द का दवा खरीदना एवं दवा खरीदने के दौरान रुपये से भरा थैला दुकान से पांच फीट की दूरी पर सीमेंट से बने बेंच पर रखना, गैर जिम्मेवारी प्रतीत होती है.

रुपये गायब होने के बावजूद घटना स्थल पर मौजूद लोगों को तुरंत नहीं बताना एवं पूछताछ के दौरान विरोधाभासी बयान देना, सभी संदेहास्पद मना गया है एवं अनुसंधान के दौरान बैंक में लगे सीसी टीवी के फुटेज में देखा गया है कि पंचायत सचिव महानंद यादव एवं पंसस धर्मेद्र मंडल सात लाख रुपये 12 बज कर आठ मिनट पर निकले तथा घटना होने के बाद बैंक में 12 बज कर 17 मिनट में आये एवं नौ मिनट के दौरान दवा खरीदना, चोरों का पीछा तथा दोबारा बैंक जाकर बीडीओ को घटना के संबंध में बताना असत्य प्रतीत होता है.

पर्यवेक्षण प्रतिवेदन दो एवं अनुसंधान से चोरी का मामला असत्य प्रतीत माना गया है. तत्कालीन थानाध्यक्ष अनुसंधानकर्ता अमित कुमार के लिखित बयान पर आलमनगर थाना में पंचायत सचिव महानंद यादव एवं पंचायत समिति सदस्य धर्मेद्र मंडल पर सरकारी राशि गबन का मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन