ePaper

मधेपुरा : ढाई साल के बच्चे की डूबने से मौत, पत्नी ने पति समेत अन्य के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 04 Oct 2019 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
मधेपुरा : ढाई साल के बच्चे की डूबने से मौत, पत्नी ने पति समेत अन्य के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

कुमारखंड (मधेपुरा) : जिले के कुमारखंड थाने की बैसाढ़ पंचायत में ढाई साल के बच्चे की पानी में डूब जाने से मौत हो गयी. घटना को लेकर मृत बच्चे की मां ने पति समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ हत्या कर फेंक देने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, पंचायत […]

विज्ञापन

कुमारखंड (मधेपुरा) : जिले के कुमारखंड थाने की बैसाढ़ पंचायत में ढाई साल के बच्चे की पानी में डूब जाने से मौत हो गयी. घटना को लेकर मृत बच्चे की मां ने पति समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ हत्या कर फेंक देने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जानकारी के अनुसार, पंचायत के वार्ड संख्या-12 चंडीस्थान निवासी शलेन यादव का ढाई वर्षीय पुत्र मयंक कुमार गुरुवार की शाम को मां के साथ खेल रहा था. मां मोबाइल पर किसी संबंधी से बात करने लगी. इसी दौरान मयंक पास के गड्ढे में चला गया, जहां उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया. परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद बालक के शव को निकला गया. इस दौरान ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष दीपक चंद दास को सूचना दे दी. सूचना पाते ही थानाध्यक्ष पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ मौके पर पहुंचे.

वहीं, मृत बच्चे की मां मुनचुन देवी ने पति शलेन यादव समेत ससुर सचित यादव, सास मीना देवी और गोतनी एवं एक अन्य के खिलाफ हत्या कर शव को पानी में फेंक देने का आरोप लगाने लगी. मौके पर थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया. मुनचुन देवी द्वारा शुक्रवार को आवेदन देकर पति समेत चार अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन