तैयार है सरकारी बस पड़ाव,नहीं हो रहा चालू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2019 4:12 AM
विज्ञापन
मधेपुरा : शहर के पश्चिमी बाइपास के समीप करोड़ों की लागत से मॉडल व हाई टेक सुविधा युक्त सरकारी बस पड़ाव बन कर तैयार है, लेकिन अभी तक आम लोगों के लिए इसे चालू नहीं किया जा रहा हैं. आधुनिक सुविधा से लैस बस स्टैंड में यात्रियों के हित में सभी प्रकार के काम किये […]
विज्ञापन
मधेपुरा : शहर के पश्चिमी बाइपास के समीप करोड़ों की लागत से मॉडल व हाई टेक सुविधा युक्त सरकारी बस पड़ाव बन कर तैयार है, लेकिन अभी तक आम लोगों के लिए इसे चालू नहीं किया जा रहा हैं. आधुनिक सुविधा से लैस बस स्टैंड में यात्रियों के हित में सभी प्रकार के काम किये गये हैं.
बस स्टैंड में सरकारी व निजी सभी प्रकार के बस के लिए प्लेटफाॅर्म का निर्माण कराया गया हैं. इसके अलावा बस स्टैंड में प्रवेश व निकास द्वार भी बनाया गया हैं. स्टैंड के अंदर की सतह का निर्माण भी पीसीसी तकनीक से किया गया हैं. ताकि बारिश के दिनों में जलजमाव कीचड़ की समस्याओं से यात्रियों को असुविधा नहीं हो.
जानकारी के अनुसार नये स्टैंड पर बस पार्किंग के लिए पर्याप्त प्लेटफॉर्म बने है. ऐसे में यात्रियों को मदद मिलेगी. स्थानीय लोगों से बात करने पर लोगों ने बताया कि यहां लगभग पिछले दो साल से कहा जा रहा है कि जल्द ही बस स्टैंड चालू हो जायेगा, लेकिन अभी तक चालू नहीं हुआ.
कुछ काम भी अधूरा छूटा हुआ है. जैसे नाली का निर्माण व लाइट की व्यवस्था. इस बारे में जब हमने नगर पालिका से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि बस स्टैंड का काम अभी पूरा नहीं हुआ है. बस का कॉन्ट्रैक्ट जब हमें सौपेंगा. उस के बाद ही हम उसे आम आदमी के लिए चालू कर सकते है.
सरकारी बस भी शहर में नहीं है उपलब्ध : गांव को नगर से और नगर को महानगर से जोड़ने के लिए सड़क बनी पुल-पुलिया का निर्माण भी हुआ है, लेकिन इन सड़कों यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा नहीं दिया गया है.
इस वजह से सड़क पर सरकारी बस की आवाजाही नहीं हो रही है. इस बारे में जब हमने नगर पालिका से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि बस स्टैंड का काम अभी पूरा नहीं हुआ है.
निश्चित रूप से खामियाजा स्थानीय लोगों को उठानी पड़ रही है. मधेपुरा से राज्य के बड़े शहरों को जाने के लिए सरकारी बसों की शुरुआत नहीं होने की नाराजगी राहगीरों में देखी जा सकती है. जब उन्हें रोजाना किराये के नाम पर निजी बस वालों से किचकिच करनी पड़ती है. परिवहन विभाग द्वारा कम राशि व कम समय में बेहतर व सुविधा युक्त सफर का सरकारी दावा खोखला साबित हो रहा है. जिसका फायदा निजी बस संचालक उठा रहे हैं.
वेटिंग जोन में लगेगा 50 स्टील चेयर : बस स्टैंड के दक्षिणी भाग में वेटिंग जोन यानि प्रतिक्षालय का निर्माण कराया गया हैं. प्रतिक्षालय में 50 स्टील चेयर लगाये जायेंगे. यात्री बस स्टैंड में बस का इंतजार कर सकते है. इसके अलावा प्रतिक्षालय में बैठने के अलावा लगेज रखने के लिए भी पर्याप्त जगह का प्रावधान किया गया है.
बस स्टैंड के अंदर बने वेटिंग एरिया में दो वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया हैं. वेंडिंग जोन में फास्ट फूड के अलावा टी स्टॉल व जन उपयोगी चीजों की बिक्री की जायेगी. इसके अलावा पूरब दिशा में छोटे स्तर का मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण हुआ हैं. जिसमें रोजमर्रे की चीजों की उपलब्धता रहेगी.
पेयजल के लिए तैयार हो रहा आरओ प्लांट : यात्रियों को पेयजल की सुविधा मुहैया कराने के लिए परिसर में ही जलमीनार का निर्माण कराया जा रहा हैं. जो अपने अंतिम चरण में हैं. जलमीनार के अलावा पंप हाउस का निर्माण भी कराया गया है. इसके अलावा प्रतिक्षालय के पीछे पेयजल सहित अन्य कार्य के लिए दस बेसिन लगाये जा रहे है. जिसका उपयोग यात्रियों के द्वारा नि:शुल्क किया जायेगा.
आठ शौचालय का हुआ है निर्माण: बस स्टैंड परिसर में आठ शौचालय का निर्माण कराया गया है. जिसमें पांच महिला व तीन पुरुषों के लिए है. इसके अलावा यूरिनल की भी व्यवस्था की गयी है. शौचालय सहित अन्य भवनों में रंग-रोगन का कार्य पूरा हो चुका है. फिलवक्त मुख्य द्वार को अंतिम रूप दिया जा रहा है. हालांकि परिसर के चारों तरफ बाउंड्री पूरा होने के बाद ग्रिल का काम भी पूरा हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










