मधेपुरा : संविधान व मताधिकार को बचाने की लड़ाई : शरद यादव
Updated at : 04 Apr 2019 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : बुधवार को महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर राजद के शरद यादव ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद लोजद के राष्ट्रीय संरक्षक शरद यादव ने कहा कि जनता से किया हुआ वादा सबसे बड़ा ईमान है. लेकिन केंद्र सरकार ने पिछले पांच वर्षों में वादाखिलाफी के अलावा कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि […]
विज्ञापन
मधेपुरा : बुधवार को महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर राजद के शरद यादव ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद लोजद के राष्ट्रीय संरक्षक शरद यादव ने कहा कि जनता से किया हुआ वादा सबसे बड़ा ईमान है.
लेकिन केंद्र सरकार ने पिछले पांच वर्षों में वादाखिलाफी के अलावा कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि संविधान एवं मताधिकार बचाने की लड़ाई है. देश के सामने गंभीर संकट है. जनता है इससे पार उतार सकती है. उन्होंने कहा सूबे में अराजकता है. जनादेश को कुचलने का काम हुआ है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मुद्दों पर बात करने के बदले लोगों को भरमाना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




