सरकारी बस सेवा की सौगात मयस्सर नहीं जनाब निजी बस में यात्रियों की जेब हो रही ढीली
Updated at : 03 Apr 2019 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : गांव को नगर से और नगर को महानगर से जोड़ने के लिए सड़क बनी पुल- पुलिया का निर्माण भी हुआ है, लेकिन इन सड़कों यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा नहीं दिया गया है. इस वजह से सड़क पर सरकारी बस की आवाजाही नहीं हो रही […]
विज्ञापन
मधेपुरा : गांव को नगर से और नगर को महानगर से जोड़ने के लिए सड़क बनी पुल- पुलिया का निर्माण भी हुआ है, लेकिन इन सड़कों यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा नहीं दिया गया है. इस वजह से सड़क पर सरकारी बस की आवाजाही नहीं हो रही है.
निश्चित रूप से खामियाजा स्थानीय लोगों को उठानी पड़ रही है. मधेपुरा से राज्य के बड़े शहरों को जाने के लिए सरकारी बसों की शुरूआत नहीं होने की नाराजगी राहगीरों में देखी जा सकती है.
जब उन्हें रोजाना किराये के नाम पर निजी बस वालों से किचकिच करनी पड़ती है. परिवहन विभाग द्वारा कम राशि व कम समय में बेहतर व सुविधा युक्त सफर का सरकारी दावा खोखला साबित हो रहा है. जिसका फायदा निजी बस संचालक उठा रहे हैं.
दरभंगा, भागलपुर सहित पटना के लिए थी योजना : पूर्व में परिवहन विभाग द्वारा जिला मुख्यालय से कटिहार, दरभंगा, पटना, गया, भागलपुर सहित अन्य स्थानों के लिए सरकारी बस सेवा शुरू करने की योजना थी, जो धरातल पर नहीं उतर सकी.
सरकारी बस सेवा आमलोगों के लिए बहाल होने से यात्रियों का समय व रुपया दोनों ही कम लगती. इसके अलावा सरकारी बस में बीमा युक्त यात्रा का लाभ भी लोगों को मिलता. ज्ञात हो कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की डिपो पूर्णिया में स्थापित है.
एक सब डिपो का संचालन सहरसा से होता हैं. जहां से सुपौल व दरभंगा के लिए सरकारी बस चला करती है. वहीं मधेपुरा से कहीं के लिए निगम की सीधी बस सेवा नहीं हैं. ऐसे में मधेपुरा वासी सरकारी बस सेवा के लाभ से वंचित हैं.
निजी बस में मनमाना किराया
स्थानीय बस स्टैंड से राज्य के सभी बड़े शहरों के लिए निजी बस सेवा संचालित होती है, लेकिन उसमें यात्रियों को सुविधा कम शोषण ज्यादा होता है. निजी बस में किराया अधिक होने से लोगों का आर्थिक शोषण होता है. वहीं सफर में वक्त भी ज्यादा लगता है.
बन कर तैयार है सरकारी बस पड़ाव
शहर के पश्चिमी बाइपास के समीप करोड़ों की लागत से मॉडल व हाईटेक सुविधा युक्त सरकारी बस पड़ाव बन कर तैयार है. जानकारी के अनुसार नये स्टैंड पर बस पार्किंग के लिए पर्याप्त प्लेटफाॅर्म बने है. ऐसे में यात्रियों को मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




