छात्रों में जगी नयी उम्मीद

मधेपुरा : पटना हाइ कोर्ट के बीएनमंडल विवि में प्रभारी कुलपति को हटा कर भागलपुर के कुलपति को विवि संचालन करने के आदेश से छात्रों में उम्मीद की किरण जगी है. प्रभारी कुलपति को हटाने को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों सहित विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हर्ष जताया हैं. इन्होंने कहा कि विवि के अच्छे […]
मधेपुरा : पटना हाइ कोर्ट के बीएनमंडल विवि में प्रभारी कुलपति को हटा कर भागलपुर के कुलपति को विवि संचालन करने के आदेश से छात्रों में उम्मीद की किरण जगी है. प्रभारी कुलपति को हटाने को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों सहित विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हर्ष जताया हैं.
इन्होंने कहा कि विवि के अच्छे दिन आने वाले हैं. पीजी की छात्र सपना सुल्तानियां ने कहा कि प्रभारी कुलपति के कार्यकाल में विवि गर्त में चले गया था. टीपी कॉलेज में बीए की छात्र सहेली सुल्तानियां ने कहा कि प्रभारी कुलपति के कार्यकाल में विवि की गरिमा समाप्त हो गयी.
बीए की छात्र ज्योति कुमारी, मुन्नी कुमारी अनामिका व डोली कुमारी ने कहा कि प्रभारी कुलपति के कार्यकाल में विवि प्रशासन ने छात्राओं पर झुठा मुकदमा दर्ज करा कर विवि के गौरवशाली इतिहास को कलंकित किया हैं. बीसीए के छात्र शिवशंकर कुमार एवं प्रहृलाद कुमार ने कहा कि प्रभारी कुलपति के कार्यकाल में विवि प्रशासन ने फर्जी मुकदमा दर्ज करा कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. बीए के छात्र अमित कुमार एवं अमृत राज ने कहा कि प्रभारी कुलपति के कार्यकाल में विवि प्रशासन सिर्फ छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज कराने में तत्पड़ता दिखायी. छत्र शिव कुमार एवं मो शहाबुद्दीन ने कहा कि प्रभारी कुलपति के कार्यकाल में विवि कई वर्ष पीछे चला गया हैं. विवि प्रशासन सत्र को नियमित करने में कभी तत्परता नहीं दिखायी. जिससे छात्रों का भविष्य गर्त में चले गया.
टीपी कॉलेज की छात्र चंदा कुमारी, छात्र जुली कुमारी, भाग्य श्री एवं शबनम कुमारी ने कहा कि भागलपुर के कुलपति द्वारा विवि का संचालन करने से विवि की शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौटेगी. छात्र स्नेहा कुमारी ने कहा कि प्रभारी कुलपति के कार्यकाल में विवि प्रशासन ने मधेपुरा के नाम और गरिमा को बार-बार ध्वस्त किया. पटना हाइ कोर्ट के निर्णय से विवि को मुक्ति मिलने की बात छात्रों ने कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










