ग्वालपाड़ा व आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में डूबने से एक व्यक्ति व एक बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद से गांव में मातम है.
Updated at : 11 Apr 2018 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

ग्वालपाड़ा : अरार सुरसर नदी के उत्तरी किनारे में मंगलवार को स्नान के दौरान एक युवक (30) की डूबने मौत हो गयी. लोगों के हल्ला करने पर ग्रामीणों ने जबतक उसे बहार निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान विक्की कंजर लोहार पट्टी, जिला सुपौल निवासी के रूप में हुई. सोमवार […]
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा : अरार सुरसर नदी के उत्तरी किनारे में मंगलवार को स्नान के दौरान एक युवक (30) की डूबने मौत हो गयी. लोगों के हल्ला करने पर ग्रामीणों ने जबतक उसे बहार निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान विक्की कंजर लोहार पट्टी, जिला सुपौल निवासी के रूप में हुई. सोमवार को पिता मुन्ना कुंजड़ व एक पांच वर्षीय लड़की आशा व एक ढाई तीन साल बच्ची के साथ विक्की ग्वालपारा थाना क्षेत्र के अरार पहुंचा था.
इससे पहले भी की कई बार अपने धंधे के क्रम में आ चुका था. मंगलवार को दोपहर बाद विक्की कंजर सुरसर नदी में स्नान करने गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गयी. विक्की को डूबते देख कुछ लोगों के हल्ला किया. हल्ला पर जुटे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला. घटना की जानकारी मिलते ही अरार ओपी प्रभारी सुरेश प्रसाद सिंह, एएसआइ एसएन ए रिजवी सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. वही घटना की जानकारी मिलने पर ग्वालपाड़ा सीओ विकेश पांडेय, उपप्रमुख पंकज कुमार, रेसना पंसस चंदन ऋषिदेव भी घटनास्थल पर पहुंच संवेदना व्यक्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




