संविधान के साथ छेड़छाड़ करना उचित नहीं
Updated at : 11 Apr 2018 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

14 अप्रैल श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मनायी जायेगी आंबेडकर की पुण्यतिथि उदाकिशुनगंज : मुख्यालय क्षेत्र के योगिराज गांव में कांग्रेस नेता सबुद आलम के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में बेगूसराय के विधान पार्षद तनवीर हसन ने कई बिंदुओं पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि 80 के दशक से कोसी के छात्र राजनीति से […]
विज्ञापन
14 अप्रैल श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मनायी जायेगी आंबेडकर की पुण्यतिथि
उदाकिशुनगंज : मुख्यालय क्षेत्र के योगिराज गांव में कांग्रेस नेता सबुद आलम के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में बेगूसराय के विधान पार्षद तनवीर हसन ने कई बिंदुओं पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि 80 के दशक से कोसी के छात्र राजनीति से जुड़ा हुआ हूं. राजद नेता लालू प्रसाद यादव का भी कोसी क्षेत्र से पुराना रिश्ता रहा है. कोसी क्षेत्र के हर कार्य को उच्च शिखर पर पहुंचाने के लिए हमेशा से ही लालू यादव प्रयासरत रहे हैं. चाहे यूनिवर्सिटी का मुद्दा हो या रेलवे इंजन का मामला हो हर क्षेत्र में लालू यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए अपना योगदान दिया है. आज जब देश के दूसरे सबसे बड़े रेलवे कारखाना का उद्घाटन था,
तो उसमें विपक्ष के नेताओं को भी बुलाना चाहिए, लेकिन श्रेय कहीं और न चला जाए इसलिए उन्होंने आमंत्रण देना भी उचित नहीं समझा, जबकि रेलवे कारखाना की नींव लालू प्रसाद यादव ने रखी थी. कोसी क्षेत्र के कई ऐसे मुद्दे हैं जिनमें लालू प्रसाद यादव की अहम भूमिका रही है. आरक्षण के मामले में उन्होंने कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ करना कहीं उचित नहीं है. यह पिछड़े अल्पसंख्यक गरीब तबके के लोगों का हक मारना साबित हो रहा है. वहीं उन्होंने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर 14 अप्रैल को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मनाने की बात कही. उन्होंने महागठबंधन के मुद्दे पर चर्चा करते हुए नीतीश कुमार को छलिया बताया कहा कि जब महागठबंधन की सरकार थी तब उन्हें विशेष राज्य का दर्जा बिहार को देने की बात कही थी, लेकिन कई घोटालों के डर से नीतीश कुमार भाजपा के गोद में बैठ गये हैं. मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष खालिद अंसारी,पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव, कांग्रेस नेता सबुद आलम,मो खालिद आदि उपस्थित थे.
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन 12 से 15 तक
जाप छात्र पर लाठी चार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
मुंगेर जेल से 13 दुर्दांत अपराधी बंदी भेजे गये विभिन्न केंद्रीय कारागार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




