कुलपति के खिलाफ निकाला जुलूस

मधेपुरा : बीएन मंडल विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलपति के खिलाफ छात्र-छात्राओं का विरोध लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा. शनिवार को संयुक्त छात्र संगठन के बैनर तले दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज चौक से चूड़ी पहनाओ जुलूस निकाला. इस दौरान विवि प्रशासन पर ओछी हरकत करने संबंधी नारेबाजी करते हुए सैकड़ों छात्रों ने […]
मधेपुरा : बीएन मंडल विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलपति के खिलाफ छात्र-छात्राओं का विरोध लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा. शनिवार को संयुक्त छात्र संगठन के बैनर तले दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज चौक से चूड़ी पहनाओ जुलूस निकाला. इस दौरान विवि प्रशासन पर ओछी हरकत करने संबंधी नारेबाजी करते हुए सैकड़ों छात्रों ने ताली मार कर प्रभारी कुलपति के प्रति विरोध जताया.
चूड़ी पहनाओ जुलूस का नेतृत्व युवा समाजसेवी संदीप शांडिल्य कर रहे थे. जुलूस में छात्र चंदा कुमारी, सोनी कुमारी, मौसम कुमारी, एकता कुमारी, पूजा कुमारी, स्नेहा कुमारी,रीतु कुमारी, निधि कुमारी, फूल कुमारी, जूही कुमारी, चंदा सहित दर्जनों छात्राएं चूड़ी खनकाते हुए विवि परिसर पहुंची.
इस दौरान छात्राओं ने मौन रहते हुए बोर्ड के सहारे लिखित विरोध जताया. छात्राओं के हाथों में बोर्ड पर ‘प्रभारी कुलपति छात्रों के हित में काम करो, वरना चूड़ी पहन कर आराम करो, छात्र उठाये अब ललकार नहीं सहेगा भ्रष्टाचार, विश्वविद्यालय में छात्र त्रस्त है कुलपति मस्त है’ आदि स्लोगन लिखा था. जुलूस विवि परिसर में मुख्य गेट से प्रवेश कर कुलसचिव कार्यालय, परीक्षा विभाग होते हुए कुलपित कार्यालय पहुंचा. यहां प्रभारी कुलपति आरएन मिश्र की अनुपस्थिति में छात्राओं ने कुलपति कार्यालय के मुख्य गेट पर चूड़ी लटका कर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया. गौरतलब है कि कुलपति दो दिनों से विवि नहीं आ रहे हैं. कुलपति के खिलाफ छात्र-छात्राओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान विवि के अधिकारी व कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










