गैस सिलिंडर से लगी आग तीन घर जले, युवती झुलसी

शंकरपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरा झरकहा पंचायत के वार्ड नंबर 13 झरकहा टोला में सोमवार को खाना बनाने के क्रम में गैस के रिसाव से आग लग गया, जिससे एक ही परिवार के तीन घर जल गये. वही खाना बना रही युवती भी झुलस गयी. जानकारी के अनुसार झरकहा गांव के रामचंद्र ऋषिदेव की […]
शंकरपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरा झरकहा पंचायत के वार्ड नंबर 13 झरकहा टोला में सोमवार को खाना बनाने के क्रम में गैस के रिसाव से आग लग गया, जिससे एक ही परिवार के तीन घर जल गये. वही खाना बना रही युवती भी झुलस गयी. जानकारी के अनुसार झरकहा गांव के रामचंद्र ऋषिदेव की पुत्री रिंकू देवी खाना बना रही थी.
इस दौरान गैस सिलिंडर से रिसाव होने लगा. देखते ही देखते इसकी चपेट में युवती व घर आ गया. ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. युवती को ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरपुर में भर्ती कराया, जहां से सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया. आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ आशा कुमारी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, पंसस मनोरमा देवी, पंसस पति सुनील कुमार यादव, पप्पू कुमार, राजेश कुमार राजा, संतोष कुमार, मुकेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण व जनप्रतिनिधि ने पहुंचकर घटना पर दुख प्रकट कर सरकारी स्तर पर सहायता मुहैया करवाने की गुहार बीडीओ से लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




