घैलाढ़ में सुविधाएं नहीं, तो वोट नहीं

घैलाढ़ : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है. भतरंधा परमानपुर पंचायत के परमानपुर जागीर वार्ड नंबर 15, 16 एवं 17 ङिाटकिया पंचायत के वार्ड नंबर एक, वरदाहा पंचायत चकला वार्ड नंबर पांच में बिजली, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से आक्रोशित ग्रामीणों […]
घैलाढ़ : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है. भतरंधा परमानपुर पंचायत के परमानपुर जागीर वार्ड नंबर 15, 16 एवं 17 ङिाटकिया पंचायत के वार्ड नंबर एक, वरदाहा पंचायत चकला वार्ड नंबर पांच में बिजली, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से आक्रोशित ग्रामीणों ने बैठक कर वोट बहिष्कार का निर्णय लिया.
स्थानीय ग्रामीणों ने कामेश्वर मध्य विद्यालय परमानपुर स्थित सड़क पर उतर गुरुवार को स्थानीय सांसद विधायक व जनप्रतिनिधियों के प्रति रोष जताया. परमानपुर जयपुरा चकला गांव के उमेश चंद्र, भूपेंद्र यादव, किरानी यादव, अशोक कुमार यदुवंशी, सिकंदर यादव, जगदीश यादव, राजकिशोर यादव, देव मोहन नेहरू ने बताया कि आजादी के 65 साल बाद भी अब तक इस गांव में विकास की कोई बात नहीं हुई है.
बिजली, सड़क, शिक्षा जैसी सुविधाओं से हमलोग दूर है. जब तक हमलोगों को बिजली व सड़क की समस्याओं का स्थायी निदान नहीं होता तब तक हमलोग चुनाव में वोट बहिष्कार करेंगे. वहीं झिटकिया पंचायत के मुखिया व जदयू नेता अशोक कुमार यादव ने ग्रामीणों की मांग को जायज बताया.
ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वोट बहिष्कार कोई स्थानीय निदान नहीं है. मताधिकार आपका अधिकार है इसका प्रयोग करें. पैक्स अध्यक्ष ललन यादव ने ग्रामीणों की मांग को ऊपर तक रखने की बात कहीं. ग्रामीणों से मताधिकार का उपयोग करने को कहा. इस बाबत बीडीओ राजेंद्र राम ने बताया कि ग्रामीण बिजली, सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित है.
इसकी सूचना हमें मिली है. प्रखंड मुख्यालय में भी 1987 से आब तक बिजली नहीं पहुंची है. वोट बहिष्कार करना कोई ठोस उपाय नहीं है. गांव के बुद्धिजीवी लोगों से मिल कर उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि वोट बहिष्कार की सूचना उच्चधिकारी को दे रहे है. जहां तक बन पायेगा प्रशासनिक सहयोग किया जायेगा. मौके पर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी व बीडीओ को एक लिखित आवेदन देकर अपनी मांग रखी. इस दौरान रमेश यादव, कृत्यानंद यादव , यदुनंदन यादव, कमल किशोर यादव, मनीष कुमार, किरानी यादव, सत्यनारायण यादव, अभिनंदन अवधेश, अनिता देवी, खुशबू भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










