एसएच 91 पर फंसा ट्रक, 12 घंटे रहा जाम

मुरलीगंज : मुरलीगंज से होकर गुजरने वाली एसएच 91 पर कोल्हायपट्टी चौक के समीप रविवार रात कीचड़ में ट्रक फंसने से करीब 12 घंटे तक जाम लगा रहा. बताया जा रहा है कि पहले एक ट्रक एसएच 91 पर कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गया. वहीं ग्वालपाड़ा से मकई लेकर राजस्थान की ओर जा रहे […]
मुरलीगंज : मुरलीगंज से होकर गुजरने वाली एसएच 91 पर कोल्हायपट्टी चौक के समीप रविवार रात कीचड़ में ट्रक फंसने से करीब 12 घंटे तक जाम लगा रहा. बताया जा रहा है कि पहले एक ट्रक एसएच 91 पर कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गया. वहीं ग्वालपाड़ा से मकई लेकर राजस्थान की ओर जा रहे दूसरे ट्रक के चालक ने बगल से निकलने का प्रयास किया. वह भी कीचड़ में फंस गया. ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह मक्का लेकर राजस्थान जा रहा था. बीच सड़क में फंसे ट्रक चालक पुरानी बघरा निवासी पिंटू यादव ने बताया कि रात भर वह भूखे-प्यासे पड़े हुए हैं. कुछ उपाय नजर नहीं आता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




