माफिया को भेजा जायेगा जेल

Published at :27 Mar 2014 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
माफिया को भेजा जायेगा जेल

एसपी ने किया अफीम खेत का निरीक्षण आलमनगर (मधेपुरा) : मधेपुरा और खगड़िया जिला के सीमा पर स्थित बसनबाड़ा गांव में अफीम की खेती का उद्भेदन होने के बाद बुधवार को जिले के पुलिस कप्तान आनंद कुमार सिंह अफीम के खेत में पहुंच कर मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच पड़ताल की. […]

विज्ञापन

एसपी ने किया अफीम खेत का निरीक्षण

आलमनगर (मधेपुरा) : मधेपुरा और खगड़िया जिला के सीमा पर स्थित बसनबाड़ा गांव में अफीम की खेती का उद्भेदन होने के बाद बुधवार को जिले के पुलिस कप्तान आनंद कुमार सिंह अफीम के खेत में पहुंच कर मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच पड़ताल की.

एसपी के साथ पहुंचे उत्पाद विभाग के एक्साइज इंस्पेक्टर ने अफीम की फसल का जांच की. इस दौरान एसपी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि दो एकड़ जमीन में लगे इस अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ से ज्यादा है. उन्होंने कहा कि दियारा क्षेत्र होने के चलते अपराधी और माफिया इस इलाके में सुनियोजित अपराध करने से नहीं चुकते है. उन्होंने कहा कि अफीम की खेती से जुड़े इस मामले को पुलिस चुनौती के रूप में स्वीकार करती है.

परदे के पीछे से जो भी माफिया तत्व किसानों को बरगला कर इस तरह के अपराध को अंजाम दे रहे है, उन्हें गिरफ्तार कर जेल में भेजा जायेगा. इस दौरान एसपी आनंद कुमार सिंह ने स्थानीय मुखिया, सरपंच, सैकड़ों ग्रामीणों से मिल कर अपराध एवं अपराधियों का विरोध करने का आह्वान किया. ग्रामीणों को एसपी ने कहा कि अफीम से देश ओर समाज को बरबाद करने की साजिश की जाती है. किसी भी तरह के लोभ लालच में फंस कर ऐसी तबाही लाने वाली फसलों की खेती नहीं करें. जांच-पड़ताल के एसपी ने अफीम की खेती को आग हवाले कर नष्ट करवा दिया.

इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि भयमुक्त माहौल बनाये रखने के लिए समाज की मदद ज्यादा जरूरी होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन