छात्रों ने निकाली प्रभातफेरी

कुमारखंड : प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में बिहार दिवस के अवसर पर छात्रों के द्वारा प्रभात फेरी, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लोकनृत्य का आयोजन किया गया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहटा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर मिलिक, मध्य विद्यालय केवटगामा संकुल संसाधन केन्द्र, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरहटी, सिंहेश्वर मध्य विद्यालय कुमारखंड, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय कुमारखंड, दुर्गा […]
कुमारखंड : प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में बिहार दिवस के अवसर पर छात्रों के द्वारा प्रभात फेरी, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लोकनृत्य का आयोजन किया गया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहटा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर मिलिक, मध्य विद्यालय केवटगामा संकुल संसाधन केन्द्र, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरहटी, सिंहेश्वर मध्य विद्यालय कुमारखंड, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय कुमारखंड, दुर्गा मध्य विद्यालय यदुआपट्टी के तत्वाधान में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के नेतृत्व में छात्रों के द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करनें के लिए प्रभात फेरी निकाला गया. वहीं नाटक, खेलकूद, नृत्य, गीत संगीत प्रस्तुत किया गया. जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये प्रतिभागियों के बीच शिक्षकों के द्वारा पुरस्कार दिया गया.
विभिन्न विद्यालयों में बिहार उत्सव के अवसर पर अक्षर आंचल मेला का आयोजन किया गया. जिसमें टोला स्वयंसेवक, नवसाक्षर महिलाएं उपस्थित हुए. सभी महिलाएं अपनी अपनी टोली बनाकर मेला की शोभा बढ़ायी. इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर मिलिक के प्रधानाध्यापक कैलास पासवान ने बताया कि बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए शिक्षकों एवं ग्रामीणों के उपस्थिति में शिक्षा पर आयोजित कार्यक्रम में 06 से 14 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा पर शिक्षकों के द्वारा चर्चा किया गया.
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरहटी के प्रधानाध्यापक अशोक प्रसाद स्वर्णकार नें बिहार दिवस के मौके पर कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूक होना अनिवार्य है, शिक्षा ही जीवन की अमूल्य वस्तु है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










