Lockdown पर नीतीश कुमार से एक आशिक ने कहा, रुकवा देते मेरी गर्लफ्रेंड की शादी... फिर लड़की ने दिया जबरदस्त जवाब

Published at :18 May 2021 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
Lockdown पर नीतीश कुमार से एक आशिक ने कहा, रुकवा देते मेरी गर्लफ्रेंड की शादी... फिर लड़की ने दिया जबरदस्त जवाब

Lockdown In Bihar Latest News: बिहार में कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन लगाया गया है. सीएम नीतीश कुमार ने लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा की है. वहीं सीएम नीतीश कुमार के ट्वीट पर एक युवक ने लॉकडाउन के दौरान शादी पर भी बैन लगाने की मांग की, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन

बिहार में कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन लगाया गया है. सीएम नीतीश कुमार ने लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा की है. वहीं सीएम नीतीश कुमार के ट्वीट पर एक युवक ने लॉकडाउन के दौरान शादी पर भी बैन लगाने की मांग की, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

सीएम नीतीश कुमार के लॉकडाउन (Lockdown) बढ़ाए जाने के ट्वीट पर युवक पंकज कुमार गुप्ता ने रिप्लाई किया. युवक ने लिखा, ‘सर अगर शादी ब्याह पे रोक लगा देते तो मेरी गर्लफ्रेंड की शादी थी 19 मई को वह भी रूक जाती. आपका हम जीवन भर आभारी रहेंगे. पंकज के इस रिप्लाई को 206 लोगों ने लाइक किया है.

युवती का जवाब चर्चा में- वहीं पंकज के रिप्लाई पर नाव्या नामक युवती ने जवाब दी है. नाव्या ने लिखा, ‘तुम जब हमको छोड़कर पूजा से बात करने गए थे मैं भी बहुत रोती थी पंकज. आज मैं खुशी से शादी कर रही हूं, तो ऐसा मत करो प्लीज़. लेकिन पंकज भले मैं शादी किसी से कर लूँ दिल में तुम्हीं बसे रहोगे.शादी में जरूर आना, मैं तुम्हें देखकर विदा होना चाहती हूं.’

लड़का और लड़की के बीच जारी संवाद– वहीं ट्वीट के रिप्लाई में नाव्या और पंकज के बीच लगातार संवाद जारी है. पंकज ने नाव्या के ट्वीट पर लिखा कि तुम कौन हो दीदी? वहीं नाव्या ने इसके उत्तर में मजेदार जवाब दिए. नाव्या ने लिखा कि पंकज तुम गुलाब की चक्कर में गुलाबजामुन भूल गए हो.

इधर, पंकज ने अपने ट्विटर वाल पर लिखा कि शादी पर प्रतिबंध नहीं लगने की वजह से उनकी गर्लफ्रेंड की शादी तय हो गई है. पंकज ने आगे लिखा कि नीतीश जी, आपको एक प्रेमी की बद्दुआ लगेगी. वहीं लोगों ने पंकज को इस ट्वीट के लिए काफी ट्रोल किया.

बिहार में 25 मई तक लागू है लॉकडाउन– बिहार में कोरोनावायरस की वजह से लॉकडाउन लागू की गई है. राज्य में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी चीजों पर पाबंदी लगाई गई है. वहीं सरकार ने दावा किया है कि फर्स्ट लॉकडाउन के दौरान कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है. राज्य के पटना और मुजफ्फरपुर जिले अब भी सबसे प्रभावित जिलों में से एक हैं.

Also Read: कोरोना और Lockdown ने बढ़ाई लीची किसानों की टेंशन, इस वजह से हो सकता है लाखों का नुकसान, जानें

Posted By: Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन